रेवती: पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब और चाकू के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने नवागत प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफलता अर्जित करते हुए अलग-अलग जगहों से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं चाकू के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया.

स्कूल में लगे दो टुल्लू पम्पों पर बीती रात चोरों ने किया हाथ साफ

स्थानीय नगर के वार्ड नं 6 में बीज गोदाम मार्ग पर स्थित एक विद्यालय में लगे दो टुल्लू पम्पों पर बीते सोमवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. सुबह जब पानी चढ़ाने के लिए गृह स्वामी गये तो मोटरों को गायब देख उनके होश उड़ गए.

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लें राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प -राम विचार पांडे

बड़ी-बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने व राष्ट्र के और नवनिर्माण के गुरुउत्तर जिम्मेदारी आज के युवाओं की है. युवा आगे बढ़े और बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प लें. भारत माता की भी यही पुकार है. यह बातें वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम विचार पांडे ने कही.

एकजुट होकर ऊर्जा देशहित में लगाएं – डीएम सौम्या अग्रवाल

सुखपुरा, बलिया. कस्बा के तीन शहीदो के याद में शहीद स्मारक बनाया गया है। यहां के तीनों शहीद 1942 के क्रान्ति में शहीद हुए थे। प्रत्येक तेईस अगस्त को इनकी याद में शहीद दिवस …

जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 24 और 25 अगस्त को

एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनान्तर्गत दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन लाभ प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थियों वेबसाइट- http://sspy-up.gov.in पर अपने बैंक खाते का आधार सीडिंग कराते हुए स्वयं या सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आधार का प्रमाणीकरण अवश्यक करा लें. पेंशन प्राप्त कर रहे जिन लाभार्थियों के आधार अथेंटिकेशन नहीं होंगे, उन्हें भविष्य में दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं सूखा के कारण किसानों के बदहाली के तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आग्रह किया है.

कंपोजिट विद्यालयों में 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगेगा- आलोक सिंह

सीयर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने निपुण भारत सेवारत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को दीप प्रवलित कर बीआरसी सीयर पर किया.

आदर्श ग्राम ओझवलिया में हाईमास्ट लाइट व रंगीन पेंवर्स ब्लाक का सांसद ने किया लोकार्पण

लोकार्पण के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया एक पावन साहित्यिक,सांस्कृतिक भूमि है जहां हिंदी जगत् के मूर्धन्य विद्वान एवं कालजयी रचनाकार पद्मभूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने जन्म लिया उस पावन वसुंधरा को नमन करता हूं. इस गांव के विकास एवं लोगों की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर हूं.

भाकपा (माले) ने बिजली दुर्व्यवस्था के खिलाफ परशुराम स्थान पर की सभा

नगर पंचायत मनियर व आसपास के इलाकों में बिजली चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं व गरीब लोगों को कथित रूप से बिजली विभाग कर्मचारियों द्वारा बिना नोटिस के बिजली काटने, मनमानी करने, बिना मीटर रीडिंग के अधिक बिजली बिल भेजने व अवैध रूप से पैसा वसूली सहित बिजली विभाग द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार और दुर्व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को नगर पंचायत मनियर के परशुराम स्थान के विनय मंच पर भाकपा माले द्वारा एक सभा की गई.

सुखपुरा: शहीद दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम, शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च

सुखपुरा,बलिया. सन् 1942 की क्रांति के दौरान जब पूरा देश आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था, उस समय सुखपुरा भी अग्रणी भूमिका में था. यहां के वीर सपूतों ने संघर्ष की जो गाथा …

‘मेरी अशेष यात्रा’ पुस्तक का परिचय समारोह का हुआ भव्य आयोजन

मेरी अशेष यात्रा’ पुस्तक का परिचय समारोह का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में केसरी विश्वविद्यालय, दक्षिणी बिहार, गया के कुलपति प्रो.केएन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

नवागत प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने रेवती थाने की कमान संभाली

नवागत प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने रेवती थाने की कमान संभाल लिया है. नवागत प्रभारी निरीक्षक सहतवार से स्थानांतरित होकर रेवती आये हैं. प्रभारी निरीक्षक ने थाने का चार्ज सम्भालते ही मय फोर्स पैदल गश्त के लिए निकल गये.

बांसडीह के एसडीएम राजेश गुप्ता ने पदभार संभाला

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दो एसडीएम का चार्ज बदला है. जिसमें बेल्थरारोड तहसील से राजेश कुमार गुप्ता ने बांसडीह का पदभार सोमवार को संभाले. तो वहीं बांसडीह से दीपशिखा सिंह बेल्थरारोड पहुंच गईं.

बेल्थरारोड तहसील की पहली महिला एसडीएम बनी दीपशिखा सिंह

दीपशिखा सिंह आज सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया. इसके पहले वे रसड़ा तथा बांसडीह तहसील की एसडीएम रह चुकी हैं. बिल्थरारोड के एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता को बांसडीह में नई तैनाती मिली है.

बांसडीह उप डाकघर में पिछले बीस दिनों से लिंक खराबी के चलते लेन देन प्रभावित, ग्राहक परेशान

एक तरफ बेहतर सेवा देने की दम्भ भरने तथा डाकघर को बैंकों से भी अच्छी सुविधा ग्राहकों को देने बात की जा रही रही है. वहीं दूसरी तरफ उप डाकघर बांसडीह में विगत बीस दिनों से लिंक खराबी के चलते यहां का लेन देन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. जिससे रोजाना सैकड़ो ग्राहकों को बैरंग वापस जाना पड़ रहा है.

मनियर में विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मनियर में सदस्यता अभियान के लिए एक बैठक रविवार के दिन गंगापुर में हुई जिसमें सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई. 

हल्दी: एक किलो 700 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में हल्दी पुलिस ने अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को सोमवार के दिन 1.7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए व्यक्ति पर पुलिस ने संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया.

राजस्थान में टीचर की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत के विरोध में भीम आर्मी के कार्यर्ताओं ने निकाला कैंडिल मार्च

जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि राजस्थान के जिला जालौर के ग्राम शुक्राणु निवासी कक्षा 3 के दलित छात्र इन्द्र मेघवाल की मात्र मटके से पानी पीने के कारण सवर्ण अध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई के चलते मौत हो गई. जिसकी जितनी निंदा की जाय कम ही है.

सांकेतिक चित्र

गंगा में डूबने से अंधेड़ की मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रनेवरी के सामने नाला में भरे गंगा के पानी में डूबने से विकासखंड दुबहर के जमुआ गोपालपुर निवासी भरत चौधरी (52) की मौत हो गयी. घटना शनिवार की है.

बलिया: ‘मेरी अशेष यात्रा’ पुस्तक का विमोचन समारोह आज

जनपद के ही निवासी लेखक अनिल सिंह द्वारा लिखी गई इस पुस्तक के भव्य विमोचन समारोह की अध्यक्षता परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केशरी विश्वविद्यालय, दक्षिणी बिहार, गया के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह सम्मिलित होंगे.