बाइक लूट का खुलासा, मोटरसाइकिल के साथ चार गिरफ्तार

हल्दी, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के निरुपुर-बिगहीं मार्ग पर पिन्डारी गांव के आगे सागौन के बगीचे के पास वाले मोड़ पर 26 सितंबर की देर शाम हुई लूट का खुलासा बुधवार को पुलिस ने …

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बेल्थरारोड ने सम्मान समारोह का किया आयोजन

श्री मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें केदारनाथ की थीम पर बनाए गए. मां दुर्गा के पंडाल के लिए किया गया. व्यापार मंडल ने समिति को ट्रॉफी एवं 51सौ रूपए देकर सम्मानित किया गया वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश जायसवाल ने भी बच्चों को सम्मानित करने की घोषणा कि है.

ग्राम पंचायत जगदेवा के सैकड़ों ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, पांडेपुर ढाला पर 6 सूत्री मांग को लेकर बैठे क्रमिक अनशन पर

आंदोलित लोगों ने बतलाया कि हम लोगों ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को भी अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर पत्रक दिया था. जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था और एसडीएम को जांच सौंपा था, एसडीएम ने 3 अक्टूबर तक हम लोगों से मिलकर मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हमें विवश होकर क्रमिक अनशन पर बैठना पड़ रहा है. अगर इस पर भी सुनवाई नहीं हुई तो हम लोग क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर देंगे.

हसुआ के हमले से युवक का हाथ जख्मी, पुलिस ने दलित एक्ट सहित मारपीट का मुकदमा किया दर्ज

घटना की लिखित सूचना रामबाबू ने उभांव थाने पर दिया. जहां पर पुलिस ने मुकदमा दलित एक्ट सहित मारपीट का मुकदमा दो लोगों के विरुद्ध दर्ज कर चोटिल युवक राम बाबू का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कराया. चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल एक्सपर्ट की राय तथा एक्स-रे के लिए रेफर कर दिया है.

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ से क्षेत्रीय जनों के दुखों का होगा अंत बढ़ेगी समृद्धि -डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निमंत्रण पर इतने बड़े आध्यात्मिक महायज्ञ में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ. उन्होंने जीयर स्वामी से उनके प्रवास स्थल पर बातचीत भी की. उन्होंने यज्ञ मंडप में पूजा के दौरान यज्ञ स्थल पर पहुंचकर दीप जलाकर पूजा अर्चन किया.

गरीब जनता की मदद हो हॉस्पिटल का मूल उद्देश्य: डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि सीएचसी-पीएचसी में आने वाले प्रतिदिन के आंकड़े को देखा जाए तो 1.6 लाख से 1.80 हजार मरीज आते हैं. इसमें 10 से 12 हजार दुर्घटना का शिकार मरीज आते हैं. प्रदेश की जनता से अपील की है कि ट्रैक्टर ट्राली पर यात्रा कत्तई न करें. आठ हजार मरीज गम्भीर रोग से ग्रसित ,आते हैं.

नई पहल परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक चिलकहर में किशोरी समूह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहम्मद एजाज के द्वारा किशोरी समूह के गठन व उद्देश्य, पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, आरटीई एक्ट, जेजे एक्ट, बाल विवाह अधिनियम , विद्यालय प्रबंधन समिति, बाल संरक्षण समिति,पोस्ट ऑफिस,कॉमन सर्विस सेंटर,बैंक,स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र,पुलिस चौकीआदि के बारे में जानकारी दी गई गांव के बच्चों का चिन्हांकन व नामांकन, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना , बाल श्रमिक विद्या योजना इसके अतिरिक्त विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में परिचर्चा की गई.

बलिया रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज की सुध लेने वाला कोई नहीं

बागी बलिया की छवि धूमिल हो रही है. स्टेशन के बाहर लगे ध्वज की दो डोर में से एक डोर टूट चुकी है जिसकी वजह से ध्वज को जिस रूप में फहरना चाहिए उस तरह से फहरने में असमर्थ हो रहा है.

हरेराम की निर्मम हत्या किए जाने से नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

लोगों का कहना था कि लगभग एक सप्ताह बाद भी न तो हत्या का खुलासा ही हुआ और नाही किसी भी नामजद हत्यारोपी की गिरफ्तारी ही हुई. ऐसे में हम लोगो का धैर्य व विश्वास बैरिया पुलिस की कार्य प्रणाली से उठता जा रहा है. अगर एक सप्ताह में हरेराम के हत्यारों की गिरफ्तारी नही होती है तथा हरेराम हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा किसी भी तरह की लीपापोती किया जाता है तो हम गांव वाले पैदल ही हजारों की संख्या में हेवंतपुर से चलकर बलिया पुलिस कप्तान का घेराव करने को विवश होंगे. जिसकी सभी जिम्मेदारी एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह की होगी.

deputy cm brajesh pathak

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बलिया आने का संशोधित कार्यक्रम

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अब 5 अक्टूबर को 9:55 बजे पर अंधऊ हवाई पट्टी गाजीपुर से बलिया के लिए वीआईपी कार द्वारा प्रस्थान करेंगे. वे11:00 बजे रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव में बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे. वे 11:45 बजे पर रसड़ा के पटना से कार द्वारा 12:45 बजे पर बयासी नगवा गांव सीमा पर चल रहे लक्ष्मीप्रपन्नाचार्य
जीयर स्वामी के चतुर्मास स्थल पर चल रहे चतुर्मास यज्ञ व्रत श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारों भक्तों के साथ शामिल हुए सांसद नीरज शेखर व परिवहन मंत्री दयाशंकर

कलश यात्रा में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री, यज्ञ समिति के सचिव सुरेन्द्र मिश्रा, सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक तथा जय मां काली बखोरापुर वाली के मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल ने हिस्सा लिया.

मनियर में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डॉक्टर सुशांत शर्मा, संगीत सुभाष, अशोक तिवारी ,मजहर मनमौजी, नीरज पांडेय ,अवनीश, मुक्तेश्वर पाराशर ,पवन तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, आलोक पांडेय, प्रतिभा ने अपनी प्रस्तुति दी. प्रखर वक्ता डॉक्टर विद्यासागर उपाध्याय भी मौजूद रहे.

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बलिया पहुंचेंगे यूपी के डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बलिया आगमन 5 अक्टूबर दिन बुधवार को दोपहर में होगा.वे 12:10 पर हेलीपैड पुलिस लाइन पहुंचेंगे12:15 पर पुलिस लाइन से वीआईपी कार द्वारा बयासी नगवा सीमा पर श्री जनेश्वर मिश्रा सेतु के निकट चल रहे जीयर स्वामी के चतुर्मास व्रत स्थल पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भाग लेंगे.

आज 4 अक्टूबर को निकलेगी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा

4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक होने वाले श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा की तैयारी के लिए यज्ञ समिति और जिला प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. जहां यज्ञ समिति ने अनेक युवाओं को जिम्मेदारी कमेटी बनाकर सौंप रखी है वहीं जिला प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को यज्ञ स्थल पर प्रवेश वर्जित कर दिया है तथा इसके लिए जनपद के अन्य थानों से पुलिस प्रशासन के लोग भारी संख्या में यज्ञ स्थल पर पहुंचे हैं जो कलश यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे.

मनुष्य को कर्मवादी होना चाहिए, भाग्यवादी नहीं- जीयर स्वामी

श्री जीयर स्वामी ने श्रीमद भागवत महापुराण कथा के तहत प्रहलाद जी द्वारा प्रजा को दिए गए उपदेश की चर्चा की. उन्होंने कहा कि भगवान पक्षपात नहीं करते. वे निष्पक्ष हैं. जिसमे पक्षपात आ जाये, वह भगवान नहीं देवता हो सकता है. जब राक्षस साधना द्वारा बल प्राप्त करके देवाताओं पर अत्याचार करते हैं, तब भगवान राक्षसों का दमन करते हैं.

अधिवक्ता से साइबर ठगों ने की एक तीस हजार रूपये की ठगी

पीड़ित अधिवक्ता मारकंडेय सिंह निवासी देवरार ने पुलिस अधीक्षक बलिया, साइबर सेल बलिया व मनियर एसएचओ को तहरीर देकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है.

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बांसडीह पुलिस ने स्थानीय लोगों को यातायात के नियमों की दी जानकारी

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बांसडीह पुलिस ने रविवार की दोपहर में स्थानीय लोगों को यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर श्रमदान एवं वृक्षारोपण

कार्यक्रम में कुलपति द्वारा प्रांगण के उपवन की साफ सफाई की गई तथा वृक्षरोपण किया, जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त विभागों के अध्यापक एवं विद्यार्थियों की भागदारी रही.

सिकंदरपुर नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडालों में प्रतिमा की स्थापना, मां के जयकारे के साथ खुले पट

सिकंदरपुर नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडालों में प्रतिमा की स्थापना की गई है, जहां पर विधि विधान के साथ शाम के समय ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के बीच और मां के जयकारों के बीच मां का पट खोला और शुरू हो गया.

धूमधाम से मनाई गई गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती, हुए विविध कार्यक्रम

– कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, गोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने …