Author: Central Desk
घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माखन यादव 30 वर्ष पुत्र रामपति यादव निवासी सहिया मठिया जो माल्दा में कपड़े की दुकान चलाता था. मंगलवार की शाम को अपनी दुकान बन्द करके वापस बाइक से घर आ रहा था. अभी हल्दीरामपुर चट्टी के समीप पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे माखन सड़क से दूर जा गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया. वहीं दूसरा बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया.
दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ’’एकमुश्त पेनाल्टी समाधान योजना’’ का प्रचार-प्रसार और बेहतर ढंग से करने की आवश्यकता है जिससे इस योजना का सकारात्मक परिणाम प्राप्त किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने जनपदों में इस योजना की समीक्षा करके इसे और प्रभावी बनाये जाने में सहयोग प्रदान करें.
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों ने हनुमानगढ़ी मंदिर से जल कलश में भरकर मुख्य बाजार,थाना चौराहा,गोविंदपुर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे. यात्रा में शामिल पुरुष, महिलाएं, बालक, बालिकाएं सिर पर जल से भरा हुआ कलश लेकर ॐ नमः शिवाय व बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.
सेतु निगम के अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी रसड़ा को दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंच क्षेत्रीय अधिकारी शिवनारायण वैस. तो वहीं देवरिया जनपद के मईल थाना उप निरीक्षक शैलेश कुमार ने सेतु निगम के पुल को पार करते ही एक साथ 28 ओवरलोड ट्रक को लाइन से खड़ा कर एक लाख बीस हजार का जुर्माना ठोक दिया. जिससे ट्रक के मालिकों में हड़कंप मच गया.
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि जहां सड़क जर्जर हो गई है वहां सड़क का निर्माण करा दिया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह को निर्देश दिया कि घाट पर स्नानार्थियों के लिए जो भी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाती रही है, उसको ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए.
थाना प्रभारी दुबहड़ राजेश कुमार मिश्र सहित हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की पक्की एवं सटीक सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त बिट्टू जायसवाल पुत्र रविन्द्रनाथ जायसवाल निवासी- तरवा बेलउझा, थाना- हलधर पुर, जनपद- मऊ को दुबहड़ थाना अंतर्गत बुल्लापुर चट्टी से सोमवार के दिन सुबह में गिरफ्तार किया गया.
रविवार की सुबह नदी का जलस्तर 58.38 था जो चौबीस घण्टे के भीतर 20 सेमी घटाव के साथ सोमवार की सुबह 58.18 मीटर पर बह रही है. इसके बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां कम नहीं हुई है. क्षेत्र के देवपुर,नवका गांव,धूपनाथ का डेरा, वैद्यनाथ का डेरा आदि गांवों में बाढ़ से अभी भी जलमग्न है. बाढ़ से घिरे गांवों के रहवासियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. नदी सरयू के लगातार बढ़ाव की वजह से इस क्षेत्र के विभिन्न गांव अभी भी जलमग्न है.
प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने कहा इस संकट की घड़ी में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ सहित पूरा ब्राह्मण समाज परिवार के साथ खड़ा है और बिटिया के स्वस्थ लाभ होने में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है. वहां से आने के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल नगरा थाने पर गया और पुलिस प्रशासन से वार्ता करके यह मांग किया कि इस घटना में जो भी दोषी है उनको कठोर से कठोर सजा दिया जाय.
