भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी गांव की सीमा पर कुशहां मौजे में मुर्गी फार्म पर अधेड़ व्यक्ति की हत्या करने का प्रयास

अधेड़ व्यक्ति अपने मुर्गी फॉर्म पर अकेले सोया था, किसी समय अज्ञात लोगों द्वारा सिर व चेहरे को बुरी तरह कूच कर इसकी जघन्य तरीके से हत्या करने का प्रयास किया गया है.
लक्ष्मी पूजा देख कर डेरा पर सोने पहुंचे युवक ने आवाज लगाने के बाद भी जब उसके पिता नही उठे, तो भागकर अपने घर वालों को बुलाकर लाया तब जाकर घटना की जानकारी हुई.

खरौनी गांव में आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर हुयी राख

बांसडीह, बलिया. कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में मंगलवार की देर सायं आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई।   आगजनी की घटना में एक महिला सहित दो गाय व एक बछिया …

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद पर तैनात पूनम यादव बनी जिला गन्ना अधिकारी

सफलता को पाकर पूनम ने अपने माता पिता, गुरुजन के साथ अपने क्षेत्र व जनपद का नाम रौशन करने का काम किया है. इस सफलता पर घर परिवार में जश्न का माहौल कायम हो चुका है. इस सफलता का श्रेय पूनम यादव ने अपने पिता आर.के. यादव, माता श्रीमती राधिका देवी के अलावे अपने पति मोहित यादव सास श्रीमती आभा यादव व ससुर आर. सी. यादव को दिया है.

नारदी मुकाबला के बीच अचानक चली गोली, ग्रामीणों और झंडा समिति का कहना है कि गोली चली है, पुलिस का कहना है कि पटाखा फूटा

बिहार के नारदी गायक कुंवर कमलवास साढ़े नौ बजे के करीब सुमिरन गाने के लिए मंच पर चढ़े उसी समय कुछ युवक उन्हें पुरस्कार देने के लिए मंच पर चढ़ गए और पुरस्कार तथा माला पहनाकर उनका स्वागत कर मंच से उतर कर तुरंत अवैध असलहे से फायरिंग कर दी. जिससे गायक कुंवरवास बाल-बाल बच गए। इस घटना से पंडाल में हड़कंप मच गया. घटना के 12 घंटे बाद पहुंचे गड़वार एसओ राजकुमार सिंह ने झंडा समिति के आयोजक मंडल पर दबाव बनाने लगे.

गड़वार ब्लाक के दामोदरपुर गांव में महिलाओं और किशोरियों ने हर्षोल्लास से की गोवर्धन पूजा

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि दीपावली के पर्व के ठीक दूसरे दिन मनाया जाने वाला यह गोवर्धन पूजा कल सूर्य ग्रहण के कारण 1 दिन विलंब से लगभग हर जगह मनाया गया, गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का यह अपने भाइयों के लंबी उम्र और उनके सुरक्षा को देखते हुए मनाया जाता है.

दियारों में जाने के रास्तों और खेतों में भारी मात्रा में कीचड़ जमा होने से आवागमन बाधित

सरयू नदी के इतिहास में यह पहला अवसर था जब इस वर्ष रह रह कर खेत्रीय दियारों में क्रमशः चार बार बाढ़ का पानी चढ़ कर फसलो को अपने आगोश में ले लिया था. आखिरी बार फैले पानी में लगातार दस दिनों तक फसलें डूबी रह कर नष्ट हो गई हैं जिससे उनकी बुवाई में किसानों की लगी पूँजी बर्बाद हो गई है.

breaking news update

बलिया ब्रेकिंग न्यूज: जनऊपुर में कार्यक्रम के दौरान चली गोली, बाल बाल बचे लोग

–गोली कांड में गायक कुंवर कमलवास बाल बाल बचे बलिया। गड़वार थाने के जनऊपुर गांव में सोमवार की रात हनुमत जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से भगदड़ मच गई। संयोग अच्छा रहा कि …

सपा नेता कमलेश वर्मा ने शहीद स्मारक पर दीपोत्सव मनाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

वर्मा ने दीपावली के दिन शहीद स्मारक बैरिया पर दीपोत्सव मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. शाम को जगदेवा ढाही पर मां लक्ष्मी की मूर्ति के पट खोलने के बाद वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में नगर पंचायत विकास से कोषों दूर है. पूरे नगर पंचायत में पानी निकासी की व्यवस्था बदहाल है. लेकिन नगर पंचायत प्रशासन पांच साल तक चैन की वंशी बजाकर सो रहा था. यदि नगर पंचायत की जनता सेवा का मौका देती है तो कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा.

news update ballia live headlines

दो पक्षों में मारपीट 3 लोग घायल

दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी. देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. जैसे ही खबर जियाउल हसन के घर पहुंची कि लड़कों ने मारपीट की है घर के लोगों ने समूह में पहुंच कर दोनों युवकों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.

निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में शुगर जांच और दवा वितरण

रेड क्रास सोसायटी बलिया के आजीवन सदस्य डॉ अमित कुमार (वैष्णवी पाली क्लिनिक, गड़वार) द्वारा पिछ्ले 5 वर्षों से जंगली बाबा धाम में धन्वन्तरि जयंती एवं जंगली बाबा मेले के शुभ अवसर पर संत श्री उड़िया बाबा के सानिध्य में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श , शुगर जाँच एवं दवा वितरण किया जाता है.

इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता में सोलह गोल्ड मेडल पाकर सेक्रेड हार्ट स्कूल पहले और 12 गोल्ड मेडल पाकर सनबीम स्कूल अगरसंडा दूसरे स्थान पर रहा

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आये सनबीम स्कूल अगरसंडा, सेक्रेड हार्ट स्कूल, राजश्री पब्लिक स्कूल नगवा, द होराइजन स्कूल गड़वार, द ग्रेट आर्यन स्कूल, ज्ञानपिठिका स्कूल, लॉन वुल्फ कराटे एकेडमी, प्रेसस स्कूल, बलिया कराटे एकेडमी के बालक बालिकाओं तथा अन्य जनपदों में कानपुर, सोनभद्र तथा वाराणसी से कुल दो सौ प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया.

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल

रेवती -बलिया मुख्य मार्ग पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने दो तेज रफ्तार बाइकों की भीषण टक्कर हो गई. जिसकी वजह से बाइक सवार सोनू चौरसिया 22 वर्ष पुत्र राम अवध चौरसिया निवासी गांव काजीपुर थाना सिकंदरपुर जो अपने ननिहाल गायघाट में आया था, अजय उर्फ पिंटू 25 वर्ष पुत्र तारकेश्वर चौहान निवासी गायघाट थाना रेवती, जितेंद्र शाह 25 वर्ष पुत्र शिवजी साह एवं लल्लू 22 वर्ष निवासी गण पचरुखा थाना रेवती एवं देवेंद्र 25 वर्ष पुत्र मेवाराम निवासी रुस्तमपुर थाना बांसडीह रोड गंभीर रूप से घायल हो गये.

आतिशबाजी के कारण लगी आग, मची अफरातफरी

बाजार के पोखरा के किनारे रविवार की देर शाम आतीश बाजी हो रही थी. इस आतीशबाजी में कुछ जलते हुए पटाखे पोखरे के उगे खर पतवारों के सघन झाड़ियों में जाकर गिराते रहे। पटाखों के सुलगने के चलते खरपतवारों के झुरमुटों से थोड़ी ही देर में धूधू कर आग की लपटें निकलने लगीं. आग धीरे धीरे पोखरे के किनारे बढ़ने को देख किनारे पर स्थित दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई.

दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के जिला कार्यवाह हरनाम जी ने दीपावली की सभी को शुभकामना देते हुए बताया कि आज पूरा भारत वर्ष दीपोत्सव में रंगा हुआ है। सभी संसद बंधुओं ने यह निर्णय किया.

चौरा सलेमपुर गोली काण्ड के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शनिवार की शाम को सलेमपुर चौरा में ग्राम समाज की जमीन पर गोबर रखने का विवाद अरविंद सिंह चौरा और मन्नू सिंह के बीच कहासुनी हो रही थी अरविंद सिंह की गाड़ी अर्जुन पटेल 32 वर्ष चलाता है वह भी वही खड़ा था कि मन्नू सिंह के पक्ष में किशनप्रताप सिंह खड़े थे इस बीच विवाद बढ़ने पर पिस्टल से गोली चला दी गई जिसमे अर्जुन पटेल उम्र 32 वर्ष को गोली लग गई.

बैरिया से करोड़ों रुपये ठगी कर फरार एक चिटफंड कंपनी के 11 अधिकारियों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांचोपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पश्चिम बंगाल जाएगी. यह सभी लोग उक्त फाइनेंस कंपनी के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे, जिन्होंने लुभावना झांसा देकर लोगों से पैसा हड़पे हैं। पुलिस ऐसे निवेशकों का भी बयान ले रही है, जिनके साथ उक्त कंपनी ने ठगी की है.

दीपावली और भैया दूज त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सात जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

डीएम ने निर्देश दिया है कि दीपावली पर्व पर होने वाले आतिशबाजी, पटाखों की दुकानों में अगलगी, जुआ, असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं से छेड़खानी के अलावा लक्ष्मी प्रतिमाओं की स्थापना, विद्युत आपूर्ति, सफाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी आदि पर नजर रखेंगे. दीपावली व भैया दूज पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भी राउंड रगाते रहेंगे.

दीपोत्सव और रंगोली प्रतियोगिता का किया आयोजन

रंगोली प्रतियोगिता के अन्तर्गत बच्चों ने विभिन्न रंगों व अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों एवं पत्तियों जैसे प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए लक्ष्मी-गणेश के पद-चिन्ह, दीपक, ॐ तथा स्वास्तिक आदि अनेक प्रकार की सुन्दर-सुंदर रंगोली बनाकर प्रदर्शित किया.

breaking news update

आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई किशोरी, 15 अक्टूबर को सिकरहटा गांव के पास लहूलुहान हालत में मिली थी किशोरी

नगरा थाना क्षेत्र के सिकरहटा में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली किशोरी घटना के 7वें दिन शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गयी. इसकी बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके मरने के साथ ही घटना के सारे राज उसके साथ ही दफन हो गए. इसकी पुष्टि सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश्य ने की.

शोध का बड़ा केंद्र बन रहा पीयू : केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य द्वार पर लगे अशोक स्तम्भ, प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भईया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान, विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय के नवीन भवन एवं उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के समीप अशोक सिंघल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान का लोकार्पण किया.