परिवार न्यायालय में पेश हुए गायक पवन सिंह, कोर्ट में हुआ जमकर हंगामा

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जब कोर्ट के अंदर जाना चाहा तो पवन सिंह के बाउंसरों ने कोर्ट का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. इस दौरान पत्नी ज्योति सिंह काफी देर तक कोर्ट के बाहरी गेट पर खड़ी रही. गायक पवन सिंह के बाउंसरों द्वारा मीडिया के लोंगो के साथ भी जमकर बदसलूकी की गई.

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तहसील सिकंदरपुर में समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनी

प्रत्येक माह की भांति इस बार भी माह के प्रथम सप्ताह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तहसील सिकंदरपुर में समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनी.

रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

आर ए एस के अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के दौरान इलाके की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेते हुए क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की.

जेपी की धरती पर पहुंचे अमिताभ व नूतन ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद

–लोस प्रभारी विनोद सिंह व जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों से पूर्व आईपीएस, सुनी समस्याएं बैरिया, बलिया. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती पर शनिवार को पहुंचे अधिकार सेना के संस्थापक एवं …

विशाल गड़हा महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आयोजक मंडल द्वारा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपेन्द्र तिवारी के हाथों रेड क्रास सोसायटी बलिया टीम को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य एवं मानव सेवा के लिए विशाल गड़हा महोत्सव मंच से बलिया गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.

तेज रफ्तार वाहन और ई रिक्शा की टक्कर में रिक्शा सवार एक महिला की मौत, चार महिलाएं घायल

कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया से पांच महिलाएं एकादशी व्रत पर ई रिक्शा से बलिया जा रही थी अचानक मुख्य मार्ग पर बड़सरी गांव के पास बलिया से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रिक्शा में टक्कर मार दिया। सुबह पांच बजे हुई घटना में महिलाएं सड़क पर घायल होकर चिखने चिल्लाने लगी. आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल पीएचसी बांसडीह ले गये.

धान की पराली व फसल अपशिष्टों को जलाने पर लगेगा जुर्माना

कृषक द्वारा अपने खेत में धान की पराली/फसल अपशिष्टो को जलाये जाने की दशा में उसके विरूद्व 02 एकड तक के किसानो को रू0-2500 प्रति घटना, 02 एकड से 05 एकड तक के किसानो को रू0-5000 प्रति घटना, तथा 05 एकड़ से अधिक पर रू0 15000 प्रति घटना जुर्माने का प्राविधान है.

सवा दो लाख से अधिक आबादी की जिम्मेदारी एक डॉक्टर के भरोसे

विकासखंड दुबहर के 59 ग्राम पंचायतों में लगभग सवा दो लाख की आबादी निवास करती है जिनके स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए तीन पीएससी एवं एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर में निर्मित है । जिसमें पिछले कई सा है ऊती की गई है जो अधीक्षक का भी कार्यभार देखते हैं और लोगों का उपचार भी करते हैं जबकि क्षेत्र के गंगा उसपार ब्यासी में पीएससी, अखार की पीएससी एवं छाता की पीएससी पर कई साल से एक भी चिकित्सक नहीं है .

news update ballia live headlines

भाजपा मण्डल सिकंदरपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक 4 नवंबर को आयोजित

भारतीय जनता पार्टी मण्डल सिकंदरपुर के विभिन्न स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन 4 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे स्थानीय डाकबंगला में किया गया है. जिसमें अन्य नेताओं के साथ ही सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा भी भाग लेंगे.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय उद्यमिता माह कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यशाला का उद्घाटन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के रिसोर्स पर्सन जे. साईं. सुधीर कुमार द्वारा किया गया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में शिक्षा कौशल, रोजगार, उद्यमिता का विकास रहा। इस कार्यक्रम में बलिया जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक

बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश वो अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार, श्री हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश …

भाकपा माले ने 9 सूत्री मांग को लेकर दिया धरना

आरोप लगाया कि पूंजी पतियों की बिजली बिल माफ किया जा रहा है लेकिन गरीब मजदूरों से बिजली बिल वसूला जा रहा है एवं उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. इस पर सभी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व चूप बैठा हुआ है. अचानक ग़रीबों के पास चालीस से पच्चास हजार रुपए का बिल भेजा जा रहा है.

पांच नवंबर को डिप्टी सीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैरीटार परिसर में स्थापित स्व कपिलदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा का करेंगे अनावरण

स्व कपिलदेव सिंह विधायक केतकी सिंह के बाबा थे। विधायक केतकी सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हेलीकाप्टर से दिन में दो बजे मैरीटार गांव में आयेंगे। कार्यक्रम स्थल पर गुरूवार को तैयारी तेज हो गयी हैं.

डीएम ने जारी की मतदेय स्थलों की सूची

357- बेल्थरारोड में 399 मतदेय स्थल, 358- रसडा में 363, 359-सिकंदरपुर में 329, 360-फेफना में 337, 361-बलिया नगर में 376, 362-बांसडीह में 420 एवं 363- बैरिया में 382 मतदेय स्थल निर्धारित किया गया है.

एसडीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग को बेहतर तालमेल से समाधान दिवस के मामलों का निस्तारण करने का दिया आदेश

बैरिया के उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने संबंधित पुलिस अधिकारियों, राजस्व कर्मियों को पत्र लिखकर बेहतर तालमेल के साथ प्रकरणों के निस्तारण के लिए गुरुवार को निर्देशित किया है.
बताते चलें कि संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस पर राजस्व विभाग व पुलिस विभाग से सम्बधित बहुत सारे मामले आते हैं, और उनका समय से निस्तारण नहीं होने पर समाज में कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जा रही हैं. वहीं राजस्व कर्मी और पुलिस विभाग इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

खुशबू के दरोगा बनने पर क्षेत्र के लोगों में छाई खुशी

क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता के नेतृत्व में गांव वासियों ने खुशबू के आवास पर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करना चाहिए. जो सीमित साधन में भी कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं.

शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यशाला में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक गण

मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह उर्फ पुन्ना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

राज्य सभा सांसद नीरज शेखर व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया गड़हा महोत्सव के लिए भूमि पूजन

गड़हा महोत्सव सकुशल संपन्न कराने हेतु राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर और उप्र सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस.एल.पाल , क्रीडा परिषद सचिव डॉ. विवेक सिंह, संयोजक प्रो. फूलबदन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. चैस की महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की प्रज्ञा सिंह (वाणिज्य विभाग) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं नरहेजी महाविद्यालय की सारिका यादव ने रजत पदक एवं टी .डी .कॉलेज की सलोनी वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया.

मिनी पीजीआई के रूप में कार्य करेगा जननायक चन्द्रशेखर हास्पिटल एण्ड कैंसर इन्स्टीट्यूट -डा. संजय सिंह

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बलिया दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि स्व. पिता चन्द्रशेखर का सपना अस्पताल चालू होने से पूरा हुआ. उनका सपना था कि ऐसा अस्पताल हो जहां हर सुविधा मिले. कहा कि जब स्वास्थ्य विहीन क्षेत्र बलिया में उन्हें एक बार फोड़ा हुआ था और संसाधन के अभाव में नाई से अपने फोड़ा का आपरेशन करा दिया था. जिससे उन्हे काफी पीड़ा हुई, उसी समय वे संकल्पित हुए तथा अस्पताल की भवन तैयार कराई जो अपूर्ण हालत में पड़ी हुई थी.