Author: Central Desk
देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के भोड़वार से खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव बारात आयी थी. बारात में आये पांच लोग कार( यूके 07 v 6999) से वापस घर जा रहे थे. अभी वे तिलौली गांव के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बेल्थरारोड डिपो की बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी आस पास के लोगों की नींद खुल गई.
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम आलेख्य प्रकाशन के बाद दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर, 2022 तक है. विशेष अभियान की तिथियां 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर, 2022 (रविवार), 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 04 दिसम्बर (रविवार) है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर तक होगा.
श्री तुलसी जी एवं ठाकुर जी का विवाह उत्सव संपन्न हुआ इस अवसर पर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव पंडित राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि देवोत्थान एकादशी से संसार में सभी मंगलमय कार्य प्रारंभ हो जाते हैं. आज के दिन तुलसी जी एवं ठाकुर जी का विवाह संपन्न हुआ उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की कृपा पूरे संसार पर बनी रहे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ट्वेंटी ट्वेंटी गीत संगीत प्रतियोगिता के विजेता अनुभव सिंह ने अपनी गीतों से किया उसके बाद अनुभा राय ने फेंक दिहले थरिया गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया. मनोहर सिंह के अंचरवा ओढइह असरवा पुरा के ने समां बांधा तो आलोक पांडेय ने जां से भी ज्यादा चाहा था जिसको गाकर युवाओं का आह निकाल दी.
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर ने बलिया को नई पहचान दी थी. उन्होंने हमेशा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति की. देशहित उनके लिए सर्वोपरि था. संसदीय लोकतंत्र की मजबूती उनकी अहम भूमिका थी. पूरे भारत में उनके प्रशंसक हैं। जब लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ तो वह देश के लिए मुखर स्वर बने. जब स्वदेशी आंदोलन चला तो उन्होंने खुलकर इसका समर्थन किया था. मूर्ति निर्माण का कार्य आजमगढ़ में हुआ है, उस हस्तशिल्पकार की तारीफ करनी होगी.
शनिवार के शाम 6 बजे के करीब सहतवार के तरफ से टेंपो सवारी लेकर बाँसडीह के तरफ जा रही थी अभी धरवार ग्राम सभा पर पहुंची थी कि बाँसडीह के तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया. जिससे बाँसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के जितवरा निवासी श्री भगवान वर्मा उम्र 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी और उसमें सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो में गये.
ईमानदारी का परिचय दिया है मित्र सहायता परिवार के अध्यक्ष बड़े लाल यादव ने. वह अपने मित्र श्याम बहादुर यादव के साथ एक दूसरे मित्र से मिलने जा रहे थे कि रास्ते में एक पर्स मिला जिसमें तीन हजार नगदी के साथ झारखंड कोइलरी का आई कार्ड था. झारखंड का पता लिखा था. साथ में वोटर आईडी कार्ड था जिस पर विजय कुमार राजभर पुत्र राम लखन राजभर पता बालूपुर लिखा था। बड़े लाल यादव ने जाकर पर्स नगदी व कागजात सहित वापस किया.
