भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के इतिहास एवं विकास पर हुई परिचर्चा

भाजपा किसान मोर्चा बलिया की एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भाजपा कार्यालय हनुमानगंज पर आयोजित किया गया जिसमें चार सत्रो में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ. प्रथम सत्र की अध्यक्षता सच्चिदानंद सिंह जी ने किया.

फाइल चित्र

मतदेय स्थलों हेतु प्रथम विशेष कैंप का आयोजन

विशेष अभियान दिवस पर समस्त बी०एल०ओ० /पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेगें तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी. अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी.

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का जिला महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का गड़वार में 12 नवंबर को

गड़वार. भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का जिला महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का गड़वार में 12 नवंबर शनिवार को आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ …

टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 7 जेट्टियों का लोकार्पण

भारतीय अन्तर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत सरकार जलमार्ग विकास परियोजना के अन्तर्गत बलिया जिले में मालवाहक जहाजों वातानुकूलित क्रूज को ठहरने के लिए पहला जेट्टी सरंयां में स्थापित कर दिया गया जिसका शुक्रवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं जेट्टी पर फीता काटकर इसका उद्घाटन किया.
उद्घाटन के पश्चात सांसद ने जलमार्ग प्राधिकरण की पानी कीजहाज में बैठ कर गंगा नदी में लुत्फ उठाया.

किसानों की आय दुगुनी करने में सहयोग करें विभागीय अधिकारी वो कर्मचारी- जिलाधिकारी

– किसानों को करें जागरूक, ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक लें लाभ: सौम्या अग्रवाल बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की आत्मा योजनांतर्गत विकास खंड स्तरीय अधिकारियों …

रेवती निवासी 70 वर्षीय श्रीकृष्ण राय की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, हत्या करने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक रेवती हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मैं,अ.नि. राम अनुराग शुक्ला,उ.नि. धर्मेद्र दत्त,राजभर व का. रामअनन्त यादव ,का.राम बाबू गोस्वामी ,का. सूरज यादव के साथ मु0अ0सं0 335/22 धारा 302 भादवि0 के प्रकाश मे आये अभियुक्त काशी नाथ राजभर पुत्र किशोर राजभर निवासी भिसिया थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष की तलाश में थे।इस बीच मुखबीर के द्वारा सूचना मिली कि अभियुक्त सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कहीं भागने के फिराक में मौजूद है.

मनियर में साधना फॉउडेशन के बैनर तले रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए फॉउडेशन स्टेट कोआर्डिनेटर एएन तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है. उन्होंने छात्रों को रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में बताया.

गंगा देश की सांस्कृतिक विरासत- देवेन्द्र यादव

विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्राचार्य ओमप्रकाश नारायण पांडेय ने कहा कि गंगा को वास्तविक रूप से स्वच्छ करने के लिए हमें लोगों को गंगा के सामाजिक, आर्थिक तथा कृषि क्षेत्र में महत्व के बारे में धरातल पर जागरूक करना होगा. कहा कि गंगा भारत की मुख्य प्राणधारा है.

शिक्षाविद एवं यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव रहे रामाज्ञा राय के निधन पर शोक सभा

श्री राय का बलिया जनपद से काफी लगाव था. उनके निधन की सूचना सुनकर उनके शुभ चिंतको में शोक की लहर दौड़ गई.
चंद्रशेखर नगर स्थित स्वर्गीय रामाज्ञा राय के भतीजे रतन प्रकाश राय उर्फ गुड्डू राय के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

भारी फोर्स की मौजूदगी में 52 कटान पीड़ितों को दिया गया आवासीय भूमि का पट्टा

सन् 2017 के कटान में बेघर हुए लोगों को बसाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर सन् 2017 को दया छपरा में घोषणा किया था कि कटान पीड़ितों को एक सप्ताह के भीतर भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें बसाया जाएगा.

खेल के मैदान को आवासीय पट्टा के रूप में आवंटित करने से ग्रामीणों में आक्रोश, बोले ग्राम प्रधान लेंगे न्यायालय की शरण

ग्राम पंचायत दया छपरा में अवस्थित बच्चों के खेल के मैदान की भूमि को कटान पीड़ितों को आवासीय पट्टा के रूप में आवंटित करने पर तहसील प्रशासन के प्रति दया छपरा के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. किंतु भारी संख्या में फोर्स की मौजूदगी व कानूनी दांवपेच के कारण वहां के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आवंटन का विरोध नहीं कर पाए.

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्री ट्रायल बैठक, 12 नवंबर को होगी लोक अदालत

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र के संचालन में आज दिनांक 10/11/2022 को माननीय महोदय के विश्राम कक्ष में समस्त अपर जनपद न्यायाधीश व फाइनेन्स कम्पनी के प्रबन्धक/अधिवक्तागण के साथ प्री-ट्रायल बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.11.2022 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी.

news update ballia live headlines

93 रिक्त पदों के लिए 18 नवंबर तक करें आवेदन, 65 वर्ष तक के कर्मचारियों की होगी पुनर्नियुक्ति

बलिया। जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण में से जनपद न्यायालय में कुल-93 रिक्त पदों के सापेक्ष पुनर्नियुक्ति किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष …

भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से, प्रथम सत्र उद्घाटन करेंगे सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त

11 नवंबर दिन शुक्रवार को 9 बजे से भाजपा किसान मोर्चा जनपद बलिया के प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम सत्र उद्घाटन सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त एवं जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू , द्वितीय सत्र का पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव , तृतीय सत्र का कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोदशंकरदूबे एवं अन्तिम सत्र का किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, नाबालिक लड़के ने दी मुखाग्नि

संजीत कुमार सिंह (40) पुत्र हरिद्वार सिंह दिल्ली के 122 वी बटालियन सीआरपीएफ में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान इनकी तबीयत खराब हो गई. साथियों ने दिल्ली के एशियन अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली. इसकी सूचना अधिकारियों ने संजीत के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया.

रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का महत्व, विविधता में एकता का दिया संदेश

रंगोली कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ ही बच्चियों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध बोलने के लिए प्रेरित किया गया. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक तरुण प्रकाश सिंह ने पुरस्कृत किया.

शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा के प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद यादव का निधन

विद्यालय के सभी शिक्षक स्व० राम प्रसाद यादव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके परिवार के लोगों से भी मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.

किराने की दुकान में चोरी, लाखों का सामान बर्बाद कर सीसी टीवी का डीसीआर उठा ले गए चोर

बीती रात मनबढ़ चोर टीन शेड की दुकान के पिछले हिस्से को चांड़ कर दुकान के अंदर घुस गए तथा अंदर रखें खाद्य पदार्थ के सामानों में तेजाब तथा हार्पिक आदि डालकर उसे बर्बाद कर दिया। यही नहीं जीरा, मरीच, सोयाबीन सहित विभिन्न सामानों को बिखेर दिया. जिससे दुकानदार के लाखों का सामान बर्बाद हो गया.

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, परिवार भुखमरी के कगार पर

कर्मचारियों का कहना है कि हम लोगों का 3 माह से वेतन नहीं मिल रहा है. हम लोग नगर पंचायत के ई ओ से वेतन के संबंध में बात कर रहे हैं तो उनका कहना है कि 2 माह के वेतन के लिए फाइल पर संस्तुति कर दिया गया है. चेयरमैन साहब से पूछने पर उनका कहना है कि कोई सिग्नेचर नहीं हुआ है. हम लोगों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है.

गंगा अति पवित्र ही नहीं जीवनदायिनी भी-शलभ

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे गंगा दूतों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ने कहा कि जब हम अपनी धार्मिक पुस्तकों पर नजर डालते हैं तो पता चलता है कि जिस गंगा की आज हम अवहेलना कर रहे हैं उसे धरती पर लाने के लिये भागीरथ ने वर्षों तपस्या की थी. भगवान विष्णु के चरणों से निकलकर भगवान शिव की जटाओं में बहने वाली गंगा अति पवित्र ही नहीं, जीवनदायिनी भी हैं.