न्यायाधीश ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया. इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की.

म्यूजिक, डांस व एक्टिंग सिखा कर बच्चों को चैनलों में भेजने का संकल्प: बिट्टू सिंह

बच्चे डांस म्यूजिक व एक्टिंग के प्रति उत्सुक हैं लेकिन उनको सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से वह पिछड़ जाते हैं और उनकी कला वहीं समाप्त हो जाती है, लेकिन हम लोगों का मकसद है ऐसे हुनरमंद बच्चों को आगे तक पहुंचाना.

पुलिस ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार

मुखबीर से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत मय पुलिस फोर्स के साथ कोलेन पांडेय के टोला में अवैध शराब के विरुद्ध औचक छापेमारी की. पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधे में संलिप्त कारोबारियों में हड़कंप मच गया तथा सभी इधर उधर भाग खड़े हुए.

अखंड भारत निर्माण मिशन के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड के बाद हुआ रंगारंग कार्यक्रम

अखण्ड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय ने कहा कि विगत 16 वर्ष विश्व कल्याणार्थ रामनगर परिसर मे स्थित राम जानकी मन्दिर और मोहनेस्वर महादेव मन्दिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व हवन रोज विद्वान आचार्यो द्वारा होता है. मिशन स्वालम्बन की ओर है और पंच तत्व शोध के लिए कार्य कर रहा है. शीघ्र ही द्वाबा मे एक बड़ा संस्थान बनाने की जानकारी दी.

यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक अभियान

इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि यातायात नियमों के पालन कर के देश की जीडीपी को भी सुधारा जा सकता है. सड़क यातायात दुर्घटनाओं के कारण देश 3 फ़ीसदी तक आर्थिक बोझ बढ़ जाता है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील किया कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहने और 3 लोगों को बैठा कर ना चले और हाई स्पीड से भी बाइक ना चलाएं.

हल्दी क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएं, एक बाइक चोरी

तहरीर के अनुसार राजपुर (एकौना)निवासी मुकेश सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह रविवार के दिन अपनी मोटरसाइकिल (यूपी 60 एस 7574) से हल्दी बाजार गए थे. वहां से लौटते समय मीरादेवी बालिका इण्टर कालेज हल्दी के सामने रोड पर मोटरसाइकिल खड़ा करके बगल की दुकान पर चला गया. वह से लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी.

सुदिष्ट बाबा के ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला का शुभारंभ, मेले में होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा कैंप का आयोजन

मेला का उद्घाटन परम पूज्य संत मौनी बाबा ने फीता काटकर किया. फिर मेलाध्यक्ष ने मौनी बाबा के साथ सुदिष्ट बाबा की समाधि पर पूजन अर्चन किया. इसके साथ ही सुदिष्ट बाबा की समाधि पर हजारों लोगों ने मत्था टेककर श्रद्धा का फूल चढ़ाया. मेले में भाजपा के अलावा किसी भी राजनीतिक दल का कैम्प नहीं था.

प्रधान पुत्र समेत पांच लोगों पर नामजद केस दर्ज

प्रधान पुत्र सत्य प्रकाश यादव उर्फ विरेंदर, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव,रोशन,और गुलशन, को साजिश के तहत हमला करने को लेकर मुख्य आरोपी बनाया गया है. इधर प्रधान पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ बिरेंद्र यादव, ने भी विपक्षी पर मारपीट करने आरोप लगाते हुए. उभांव पुलिस को लिखित तहरीर दी है. जिसको लेकर उभांव पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़: गाजीपुर के व्यक्ति का शव बलिया के एक कुएं से बरामद, फैली सनसनी

शव की पहचान जीतेन्द्र राजभर निवासी चकिया थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर के रूप में हुई। इसका ननिहाल कोटवानारायणपुर निवासी बालकिशुन राजभर के यहां था.

रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही बाइक की चोरी की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल

नगर रेवती निवासी सत्य प्रकाश केसरी रविवार की रात रेवती थाना क्षेत्र के बघमरियां गांव निवासी टुनटुन वर्मा के यहां निमंत्रण में गए हुए थे. सत्यप्रकाश केसरी अपनी बाइक को खड़ी कर निमंत्रण देने के लिए उनके दरवाजे पर चले गए। निमंत्रण देकर जब वह वापस अपने बाइक की तरफ आए तो बाइक अपनी जगह से गायब थी.

2 दिसंबर से 17 विकास खण्डों पर होगी सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्ती

शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी. शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्राविधानो के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा. विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट http://www.ssciindia.com/ को देखा जा सकता है.

road accident Symbolic

बाइक सवार बाराती को बोलेरो ने मारी टक्कर, हुई मौत

घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. तीनों घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने शत्रुघ्न पटेल उर्फ भाऊ मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बलिया के 1704 किसानों को मिल रहा जैविक खेती अपनाने का लाभ , एक हेक्टेयर पर तीन साल में मिलता है 31 हजार रुपये अनुदान

प्रोजेक्ट समन्वयक ने बताया कि जैविक खेती से किसानों का आर्थिक व स्वास्थ्य संबन्धित समस्याओ का पूरी तरह समाधान हो जाएगा, किसानों को जीवामृत बीजामृत तरल कीट नाशक एवं वर्मीकम्पोस्ट बनाने के तरीको एवं उनसे होने बाले लाभों के साथ किसानों को मिलने बाले अनुदान के बारे में बताया कि जनपद के दुबहड़, बेलहरी, मुरली छपरा, बैरिया, एवं सोहाँव ब्लॉकों के 1704 किसानो को पहले साल 12 हजार दूसरे साल 10 हजार तीसरे साल 9 हजार मिलेगा।

शहीद मंगल पाण्डेय के स्मारक स्थल के चतुर्दिक विकास के लिए 1 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत

रविवार को नगवा, अखार ढाला स्थित मंच के कैम्प कार्यालय पर कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में हुई. मंगल पांडेय स्मारक स्थल पर हाल, लाइब्रेरी एवं टॉयलेट ब्लॉक विकसित किए जाने का सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार के प्रयासों की भी सराहना की गई और अति शीघ्र कार्य प्रारंभ कराए जाने की घोषणा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

आठ उपनिरीक्षक सहित दो कांस्टेबल का हुआ स्थानांतरण

स्थानांतरण अभियान के तहत उपनिरीक्षक अजय त्रिपाठी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा सिकंदरपुर बनाया गया. अशोक कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से उत्तरी प्रभारी चौकी उत्तरी कस्बा रसड़ा का कार्यभार सौंपा गया. वंश बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई कोतवाली का कार्यभार सौंपा गया. ज्ञानचंद शुक्ला को प्रभारी चौकी कस्बा सिकंदरपुर थाना सिकंदरपुर से पुलिस लाइन भेजा गया.

पूर्व प्रधान ग्राम भलुही की हत्या का पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि 15 नवंबर, 2022 को सूचना मिली थी कि ग्राम भलुही में पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह का अपने घर के बरामदे में सोते हुए थे। रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. इसके सम्बन्ध मे मृतक के पुत्र इन्द्रपाल सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 214/22 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया. मृतक हृदयनारायण सिंह के शव को थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया था.

रंगदारी में मोबाइल न देने पर अज्ञात हमलावरों ने की पत्रकार के भाई पर किया जानलेवा हमला

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि स्थानीय नगर की अति व्यस्त मोबाइल मार्केट बस स्टेशन गली में रविवार को जहां पत्रकार शब्बीर अहमद का छोटा भाई इसरार अहमद मोबाइल मैकेनिक की अपनी दुकान पर काम कर रहा था.

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हुई मौत

युवक मौत से परिवार में कोहराम मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टैक्टर ने चपेट में एक एक कर चार बाइकों को ले लिया। गनीमत थी कि उन बाइकों पर कोई सवार नही था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

संगठन के प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने संगठन के उद्देश्यों से सभी सदस्यों को परिचित कराया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि आज पूरे देश में ब्राह्मण एकजुट हो चुका है जिसका सूत्रधार ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ है.