Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में 57 तो यूपी में कोरोना संक्रमण के 6,239 नए मामले सामने आए
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में 57 तो यूपी में कोरोना संक्रमण के 6,239 नए मामले सामने आए

कोरोना से ठीक होने वालों के लिए सरकार ने जारी किया नया प्रोटोकॉल
News Desk 13 September, 2020 1 minute read

सेंट्रल डेस्क

रविवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन में बलिया में 57 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, जबकि दो और मरीजों की मौत की भी सूचना है. 47 लोग डिस्चार्ज किए गए. अब जिले में कुल एक्टिव केस 648 है. जिले में अब तक कुल 4649 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3943 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया जा चुका है.

एक्टिव मरीजों में से 38 को फेफना एल-1 हास्पीटल में, तीन को जेल आइसोलेशन में तथा 560 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं 39 मरीजों को इलाज गैर जनपद में चल रहा है. जिले का रिकवरी रेट 84. 31 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में फिलहाल कुल 421 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं.

उत्तर प्रदेश में अब 68,122 एक्टिव मामले

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 6239 नए मामले सामने आए हैं. अब सूबे में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 68,122 है. इसके कहर से जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,39,485 हो गई है. 4429 संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

प्रदेश में विगत 24 घंटों में कोरोना के संक्रमित 6,846 नए मामले आए हैं। प्रदेश में 67,955 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में कोरोना के 6,085 लोग उपचारित हो चुके हैं: ACS, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्री अमित मोहन प्रसाद जी

— Government of UP (@UPGovt) September 12, 2020

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,47,082 सैंपल्स की जांच की गई. प्रदेश में अब कुल टेस्टिंग की संख्या 75 लाख से ज्यादा हो गई है. इसके कहर से बीते 24 घंटे में 80 तथा कुल 4429 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश की राजधानी में पॉजिटिव केस सर्वाधिक मिलने का रिकॉर्ड बरकरार है. शुक्रवार को 1145, शनिवार को 1117 तथा रविवार को लखनऊ में 24 घंटे में 847 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके अलावा प्रयागराज में 370, कानपुर में 338, गाजियाबाद में 267, गोरखपुर में 234 तथा मेरठ में 233 पॉजिटिव केस मिले हैं. उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,12036 हो गई है.

सुबह के वक्त गरम दूध या पानी के साथ च्यवनप्राश का सेवन जरूर करें – केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

उधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 को शिकस्त दे चुके मरीजों के लिए अपने नए प्रबंधन प्रोटोकॉल में उन्हें योगासन, प्राणायाम करने, ध्यान लगाने और च्यवनप्राश खाने जैसे कुछ सुझाव दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके सभी लोगों की बाद की देखभाल और कुशल क्षेम के लिए एक समग्र रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को मास्क लगाने, हाथ और श्वसन स्वच्छता, सामाजिक दूरी बनाने जैसे सभी नियमों का पालन करते रहना चाहिए. यह प्रोटोकॉल उन रोगियों के प्रबंधन के लिए एक दृष्टिकोण प्रदान करता है, जो संक्रमण से उबर चुके हैं और जिन्हें घरों में देखभाल की जरूरत है.

Health Ministry issues Post #COVID19 Management Protocol for holistic follow up care and well-being of all post-COVID recovering patients.https://t.co/z7ViKxVAYI@PMOIndia @drharshvardhan @AshwiniKChoubey @PIB_India @DDNewslive @airnewsalerts @CovidIndiaSeva @mygovindia

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 13, 2020

प्रोटोकॉल में लोगों से पर्याप्त मात्रा में गरम पानी पीने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग्य आयुष चिकित्सक से आयुष दवाइयां लेने और अगर उनकी सेहत इजाजत देती हो तो घर का काम करने की सलाह दी गई है. इसमें सेहत को ध्यान में रखते हुए अथवा जितना चिकित्सक ने कहा हो उसके अनुसार रोजाना योगासन, प्राणायाम करने और ध्यान लगाने, श्वास तंत्र को मजबूत करने वाला अभ्यास करने और रोजना सुबह या शाम को टहलने की सलाह दी गई है. प्रोटोकॉल में तापमान, रक्तचाप, रक्त शर्करा (विशेषकर यदि मधुमेह में हो तो), पल्स ऑक्सीमेट्री आदि (यदि चिकित्सकीय सलाह दी गई हो) पर घर पर नजर रखने की सलाह दी गई है. इसमें कहा गया है कि सुबह के वक्त गरम दूध या पानी के साथ च्यवनप्राश का सेवन जरूर करना चाहिए.

Tags: लखनऊ स्वास्थ्य मंत्रालय

Post navigation

Previous: बलिया में 61 तो यूपी में कोरोना संक्रमण के 6,846 नए मामले
Next: शोभा छपरा में युवाओं ने आपस में चंदा इकट्ठा कर बदलवाया तार

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.