कांग्रेस कमेटी में अजय राय के चयन पर खुशी जताई

रसड़ा (बलिया)| नगर  में विशाल चौरसिया के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अजय राय को कांग्रेस कमेटी का सदस्य चुने जाने पर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को बधाई दिया.

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया. अध्यक्षता कर रहे  रसड़ा के चुनाव समिति के सदस्य विशाल चौरसिया ने कहा की अजय राय के मनोनयन से निष्ठावान कार्यकार्याओं में हर्ष व्याप्त है. इस बैठक में रोशन सिंह चन्दन, बाबुल सिंह, सत्यम चैरसिया, आशुतोष पाण्डेय, सूर्यकान्त यादव, अनिल राम, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, राम भवन पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे.