Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जे एन सी यू में बीo बीo एo में प्रवेश आरम्भ
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार

जे एन सी यू में बीo बीo एo में प्रवेश आरम्भ

जे एन सी यू में बीo बीo एo में प्रवेश आरम्भ बलिया. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता और कुलसचिव एस o एल o पाल की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विकास पर विस्तार से चर्चा की गयी.
सेंट्रल डेस्क 1 September, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Admission open for BO BO A in JNCU
जे एन सी यू में बीo बीo एo में प्रवेश आरम्भ

 

बलिया. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता और कुलसचिव एस o एल o पाल की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विकास पर विस्तार से चर्चा की गयी. 22 दिसम्बर, 2016 को स्थापित इस विश्वविद्यालय परिसर में 2018 से अध्ययन-अध्यापन कार्य प्रारम्भ है. वर्तमान में नवीन सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है.

विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व संचालित पाठ्यक्रमों एम0ए0 हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, भूगोल, संगीत गायन, संगीत तबला, एम0एस0डब्लू, एम0काम0, एम0एस0सी0 गणित, एम0एस0सी0 भौतिक विज्ञान, बी0एफ0ए0 के साथ पी0जी0डी0सी0ए0, पी0जी0 डिप्लोमा इन टूरिज्म एण्ड हास्पीटैलिटी मैनेजमेन्ट, पी0जी0 डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एण्ड मास कम्युनिकेशन, पी0जी0 डिप्लोमा इन योगा एण्ड नैचुरोपैथी, पी0जी0डिप्लोमा इन गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स में खुला प्रवेश लिया जा रहा है.

बी0एस-सी0 कृषि, एम0एस-सी0 कृषि एग्रोनामी एवं हार्टीकल्चर तथा एम0काम0 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर परिणाम घोषित किया जा चुका है और प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की काउन्सिलिंग की जा रही है.

बी0बी0ए0 में प्रवेश आरम्भ
विश्वविद्यालय परिसर में इस सत्र से व्यावसायिक पाठ्यक्रम बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बी0बी0ए0) में प्रवेश 01 सितम्बर, 2023 से प्रारम्भ किया जा रहा है. इस पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें हैं. प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की अर्हता किसी भी अनुशासन से इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण है. यह पाठ्यक्रम चार वर्षों व आठ सेमेस्टर में पूरा होगा. एन0ई0पी0-2020 के आधार पर बने इस पाठ्यक्रम में मल्टीपल इंट्री एवं मल्टीपल एक्जिट की सुविधा रहेगी. यदि कोई विद्यार्थी एक वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा कर पढ़ाई छोड़ता है तो सर्टिफिकेट, यदि दो वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा कर पढ़ाई छोड़ता है तो उसे डिप्लोमा, यदि तीन वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा कर पढ़ाई छोड़ता है तो उसे ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाएगी. पाठ्यक्रम की पूरी अवधि चार साल पूरा करने के पश्चात् विद्यार्थी को बी0बी0ए0 (रिसर्च) की डिग्री दी जाएगी. बीच में पाठ्यक्रम छोड़ने वाला विद्यार्थी चाहे तो कुछ समय बाद भी अपना शेष/अधूरा पाठ्यक्रम पूरा कर सकता है.

यह एक रोजगारपरक पाठ्यक्रम है और इसे पूरा करने के पश्चात् विद्यार्थी विभिन्न कम्पनियों, कारपोरेट सेक्टर आदि जगहों पर सरलता से नौकरी प्राप्त कर सकता है और उसे साधारणतः 35,000 से 40,000 रू0 प्रतिमास की नौकरी सरलता से प्राप्त हो सकती है. यदि विद्यार्थी आगे पढ़ना चाहता है तो वह केवल एक वर्ष में ही एम0बी0ए0 की पढ़ाई पूरी कर सकता है, जो दो वर्ष का पाठ्यक्रम है. विद्यार्थी किसी अच्छे संस्थान जैसे आई0आई0एम0 (इंडियन इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेजमेंट) आदि में भी सरलता से प्रवेश पा सकता है, जहाँ के विद्यार्थी बहुत अच्छे वेतन और पैकेज की नौकरी प्राप्त करते हैं.यदि विद्यार्थी बाहर अध्ययन करने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है तो वह यही से एम0बी0ए0 कर सकेगा क्योंकि विश्वविद्यालय अतिशीघ्र अपने परिसर में एम0बी0ए0 पाठ्यक्रम भी आरम्भ करेगा. इस पाठ्यक्रम का शुल्क रू0 15000/- प्रति सेमेस्टर है.

विश्वविद्यालय परिसर में इनक्यूबेटर की स्थापना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्टार्ट अप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश स्टार्ट अप नीति-2020 में बनाई गई, जिसे 2022 में संशोधित किया गया है. इस नीति के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 100 तथा प्रत्येक जनपद में एक इनक्यूबेटर स्थापित किया जाना है. इस संदर्भ में जिलाधिकारी, बलिया के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, बलिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनके निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया तथा जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रमुख प्राचार्य/प्राध्यापकों के एक समूह की बैठक 29 अगस्त, 2023 को हुई.

इस बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में इनक्यूबेटर स्थापित करने की संस्तुति की गई है. यह इनक्यूबेटर स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देने के लिए भौतिक कार्यालय, स्थान, कोचिंग, परामर्श और कानूनी और कारपोरेट सेवायें तथा नेटवर्क कनेक्शन प्रदान करेगा. इनक्यूबेटर के अनुमोदन के पश्चात् ही कोई भी स्टार्ट अप वित्तीय प्रोत्साहन हेतु किसी नोडल एजेंसी को आवेदन कर सकेगा.

इस इनक्यूबेटर द्वारा स्टार्ट अप शुरू करने वाले व्यक्तियों को अपने विचार को मूर्त रूप प्रदान करने तथा उसे बाजार तक पहुँचाने में सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए इनक्यूबेटर के अंतर्गत मीटिंग रूम, सम्मेलन कक्ष, रिफ्रेशमेंट जोन, को वर्किंग स्पेस आदि सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी. शासन की इस महत्वाकांक्षी इस योजना के अंतर्गत इनक्यूबेटर की स्थापना, परिचालन, स्टार्ट अप प्रोत्साहन, प्रोटोटाइप अनुदान, सीड कैपिटल/विपणन सहायता आदि के रूप में शासन द्वारा पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी. यहाँ तक कि स्टार्ट अप शुरू करने वाले व्यक्ति के स्टार्ट अप सफलतापूर्वक कार्य करने लगे के पूर्व उसके परिवार का भरण पोषण उचित रूप से हो सके इसके लिए भी सरकार द्वारा भरण पोषण भत्ता प्रदान किया जायेगा.

कवि सम्मेलन का आयोजन
विश्वविद्यालय तथा उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर, 2023 को हिन्दी, अवधी, भोजपुरी, बघेली, ब्रज एवं संस्कृत के कवियों का एक कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. जनपद में अपने आप में अनूठा यह पहला आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न भाषाओं एवं बोलियों के कवि अपनी-अपनी कविताये प्रस्तुत करेंगे.

विश्वविद्यालय परिसर में हाईटेक नर्सरी की स्थापना
विश्वविद्यालय के कृषि विभाग द्वारा हाईटेक नर्सरी की स्थापना के लिए शासन को लगभग 01 करोड़ रू0 का प्रस्ताव भेजा गया था. इस संदर्भ में जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती अलका श्रीवास्तव द्वारा विश्वविद्यालय परिसर का स्थलीय पर्यवेक्षण कर मुख्य विकास अधिकारी, बलिया को रिपोर्ट भेज दी गई है.शीघ्र ही शासन द्वारा इसके स्वीकृति की उम्मीद है. इस नर्सरी की स्थापना से बलिया के सब्जी उत्पादकों को अच्छी गुणवत्ता के रोग रहित पौधों की नर्सरी रोपने के लिए उपलब्ध होगी.

राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा नवम्बर मास के अन्तिम सप्ताह में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन प्रस्तावित है. इस संगोष्ठी की रूपरेखा निर्मित हो चुकी है और इसे शीघ्र ही उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के पास स्वीकृति/अनुदान के लिए भेजा जाना है.

विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्य
विश्वविद्यालय परिसर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण पूर्ण होने वाला है. शीघ्र कार्यदायी संस्था से इसका हस्तांतरण हो जाएगा और यह विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति एवं जनजाति की छात्राओं को आवंटित किया जायेगा.
विश्वविद्यालय परिसर के भवनों के निर्माण के लिए एन0जी0टी0 द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है. शासन स्तर से युद्ध स्तर पर प्रयत्न किए जा रहे हैं. अतिशीघ्र विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा.

विश्वविद्यालय परिसर से विनय कुमार की रिपोर्ट

Related

Tags: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जे एन सी यू बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बीo बीo एo

Post navigation

Previous: इंटर कॉलेज दुबे छपरा के प्रधानाचार्य का हृदयाघात से हुआ निधन
Next: कुआं में गिरने से युवक की असामयिक मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.