Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • बाढ़ और कटान पर शासन को गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो-रामगोविन्द चौधरी
  • Front Page
  • बांसडीह

बाढ़ और कटान पर शासन को गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो-रामगोविन्द चौधरी

रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि अधिकारियों ने समस्याओं की रिपोर्ट शासन को गलत भेजी है, यहां तक कि जब इसके पूर्व इस सम्बंध में विभाग के जिम्मेदारों को मैंने पत्र लिखा तो जवाब में मुझे जो पत्र लिखा गया उसमें भी जमीनी हकीकत से इतर ही जवाब दिया गया।
General Desk 20 August, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
sp leader ram govind chowdhary

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने घाघरा नदी (सरयू) के किनारे बसे गांवों के कटान और उससे बेघर हुए लोगो के कठिनाइयों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जलशक्ति मंत्री एवं  मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, विभागीय प्रमुख सचिव सहित जिलाधिकारी बलिया को पत्र लिखा है और समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग रखी है।

राम गोविन्द चौधरी ने बाढ़ और कटान से प्रभावित एक-एक गांव का उल्लेख करते हुए जमीनी स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए अपनी ओर से पत्र लिखने, सचेत करने के बावजूद भी नगण्य कार्य होने पर दुःख व्यक्त किया हैं।

रामगोविन्द चौधरी ने विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि मैं उस क्षेत्र का प्रतिनिधि रहा हूं और एक-एक गांव की जमीनी हकीकत से वाकिफ हूं। अधिकारियों ने समस्याओं की रिपोर्ट शासन को गलत भेजी है, यहां तक कि जब इसके पूर्व इस सम्बंध में विभाग के जिम्मेदारों को मैंने पत्र लिखा तो जवाब में मुझे जो पत्र लिखा गया उसमें भी जमीनी हकीकत से इतर ही जवाब दिया गया। जवाबी प्तर झूठ का पुलिंदा नजर आया। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि कटान प्रभावित क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुका होने के नाते मेरा कर्तव्य था कि क्षेत्र के लोगो की जान-माल की सुरक्षा हेतु सरकार और शासन तक आवाज उठाऊं। इसी कर्तव्य का पालन करते हुए मैंने सरकार और शासन को अनेक बार पत्र लिखा लेकिन सरकार और शासन में बैठे लोग कोई ध्यान नहीं दिए। उल्टे-सीधे, गोल-गोल घुमाते रहे जिससे प्रतीत हो रहा कि इस सरकार में आम जनता की भलाई की बात कहना व्यर्थ है या सिर्फ वोट लेकर सत्ता सुख में व्यस्त है।

चौधरी ने खुद को जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति का सिपाही बताते हुए कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याओं से जूझते हुए अकेले नहीं छोड़ सकता और अब अगर इस संबंध में इस पत्र पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो सड़क पर उतरकर जनता के बीच में इस सरकार एवं विभागीय भ्रष्ट्राचार का कलाई खोलूंगा। बाढ़ एवं कटान के स्थाई समाधान तथा कटान पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था करने पर जनदबाव के बल पर सरकार को मजबूर किया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

About the Author

General Desk

Editor

View All Posts

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news कटान किसान बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बारिश बांसडीह रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी सरयू

Post navigation

Previous: दिल्ली से वापस बलिया लौटा युवक और कुछ ही देर में फंदे से लटका मिला शव
Next: Ballia Breaking News: आज की खास – खास ख़बरें / 20 August 2024

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Rasra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण

General Desk 6 September, 2026
Sapa Meeting Ballia 05
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना

General Desk 5 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

You may have missed

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.