विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाये अपने ज्ञान की झलक

इण्डियन स्कूल आफ चिल्ड्रेन में साइंस एग्जीब्यूशन

बैरिया(बलिया)। इण्डियन स्कूल आफ चिल्ड्रेन योगी बाबा नगर रानीगंज में विज्ञान दिवस के अवसर छात्र छात्राओं ने अपने तकनीकी ज्ञान का माडल प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि पीजी कालेज सुदिष्टपुरी के प्राचार्य डा. सुधाकर प्रसाद तिवारी व विशिष्ट अतिथि कुंवर सिंह इंका के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य कमला कान्त सिंह द्वारा फीता काट कर व मां सरस्वती की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन शुरू हुआ.

छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी में खुद के तैयार किए गए ज्वालामुखी विस्फोट, सूर्य व चन्द्र ग्रहण, जल प्लावन, जल संरक्षण आदि विविध माडल दिखाए व उसके बारे में पहुंचे लोगों को विस्तार से जानकारी दिए.

इस अवसर पर बतौर जज अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह व भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अनिल सिंह ने छात्र छात्राओं के प्रदर्शन की खूब सराहना की.

मुख्य अतिथि व आगन्तुक अभिभावकों ने छात्रों को तैयार करने वाले विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए और भी लगन से पढाने व पढ़ने के लिए प्रेरित किया. आगन्तुकों द्वारा उत्साहित किए जाने से उत्साहित विद्यालय के प्रिंसिपल केके मिश्र ने आगन्तुकों से और भी लगन से छात्र छात्राओं के एकडमिक डवलपमेंट में कार्य करने का भरोसा दिया.

समस्त आगन्तुकों के प्रति आभार विद्यालय के चेयरमैन डा गोरखनाथ सिंह ने व्यक्त किया.