Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • दुकान के अंदर ही व्यापार करें दुकानदार- डीएम
  • बलिया शहर

दुकान के अंदर ही व्यापार करें दुकानदार- डीएम

Central Desk 27 May, 2022 1 minute read
District Magistrate took a meeting regarding road safety

सड़क सुरक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने ली बैठक

बलिया. जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सड़क सुरक्षा के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी,सीओ तथा ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों व्यापारियों से पहले बैठकर बातचीत कर ली जाए उसके उपरांत उन पर कार्यवाही की जाए. उन्हें अपना व्यापार अपने दुकान के अंदर ही करने का निर्देश दिया जाए. कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के अतिरिक्त सामने वाली जगह को किसी अन्य दुकान वाले को सामान बेचने के लिए दे देते हैं. जिसके कारण अतिक्रमण बढ़ता है और आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी प्रकार उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाए जिससे कि जाम जैसी समस्या उत्पन्न ना हो. नगर मजिस्ट्रेट और ईओ नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में सभी जगहों से अतिक्रमण को हटाया जाए क्योंकि उनके कारण सड़क पर जाम लगता है.

 

सड़क सुरक्षा से इतर बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी ढ मंदिरों, मस्जिदों से हटाए गए हैं . उन्हें स्कूल, कॉलेज या ग्राम पंचायतों में वितरित कर दिया जाए. जहां से सार्वजनिक सूचनाएं प्रेषित की जा सके.

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने सीओ सिटी और सभी सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी लोग रोड पर चलने वाले भारी वाहनों पर नजर रखें और उन्हें कहीं भी अपना वाहन खड़ा करने की अनुमति ना दें. उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया की संवेदनशील हो कर कार्यवाही करें. साथ में ही उन्होंने कहा कि शादी विवाह में बजने वाले डीजे के संचालकों से बातचीत करें और उन्हें ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए निर्देश दें. उन्होंने कहा कि स्कूलों के पास सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित हैंडबिल वितरित करवाएं जिससे लोगों में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता फैले.

 

 

सहतवार कस्बा से अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग

सहतवार, बलिया. प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित प्रदेश व्यापी अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में नगर सहतवार में प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित किए जाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार की दोपहर पुलिस चौकी सहतवार में आयोजित बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने अधिशासी अधिकारी व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान मुख्यमंत्री व शासन की शीर्ष प्राथमिकता है. इसलिए सभी अधिकारी पूरी पारदर्शिता व लगन के साथ अभियान को संचालित कर मार्गों व सड़कों तथा सार्वजनिक संपत्तियों एवं भूमि इत्यादि को अतिक्रमण से मुक्त कराएं.

उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने सहतवार ईओ को निर्देश दिया कि नगर में कहीं भी अतिक्रमण न होने पाए. नियमित निरीक्षण करते रहें तथा पुनः अतिक्रमण का  साहस करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें.

 

अगर कोई बार-बार कहने के बावजूद कोई अतिक्रमण करता है तो उसकी सूची तैयार कर हमें सूचित करें. त्वरित कार्रवाई की जाएगी. मीटिंग में नगर को जाम से निजात हेतु मोटर साइकिल, साइकिल व चार चक्का वाहनों को स्थाई रूप से बजरंगबली मंदिर के पास स्टैंड बनाने का सर्वसम्मति से स्टैंड पास किया गया.  मीटिंग में प्रमुख रूप से  प्रसपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ,क्षेत्राधिकारी बांसडीह राजेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह, व्यापारी नेता विद्या शंकर प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद ,राकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन जी गुप्ता, रंजन सिंह, बजरंगी सिंह, लेखपाल अजीत सिंह सुधीर सिंह इत्यादि  रहे.

 

एआरटीओ ने की 60 अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्यवाही

बलिया. सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय ने बताया है कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 60 वाहनों के पंजीयन चिह्न अग्रिम आदेश तक निलम्बित कर सम्बन्धित वाहन स्वामी को नोटिस प्रेषित किया गया है. उन्होने कहा कि वाहन स्वामी  वाहनो का निस्तारण कार्यालय दिवस में आकर करा ले अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार पंजीयन निरस्त की कार्यवाही की जायेगी.

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि  समस्त वाहन स्वामी (जिनके वाहन का स्वस्थता प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं है) को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल अपने वाहन का नियमानुसार परीक्षण कराकर स्वस्थता प्रमाण-पत्र प्राप्त करें अन्यथा की स्थिति में पंजीयन निरस्त की कार्यवाही की जायेगी.

आधार संशोधन के लिए अधिक शुल्क लेने के आरोप में अध्यापक निलंबित

बलिया. आधार कार्ड संशोधन के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने के आरोप में शिक्षाक्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक अध्यापक विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने निलंबन अवधि में उनको ब्लॉक संसाधन केंद्र सोहांव पर सम्बद्ध कर दिया है. विभागीय जांच के लिए सोहांव के बीईओ को जांच अधिकारी बनाया है.

 

दरअसल, इसी वर्ष फरवरी में प्रमाण के साथ यह शिकायत मिली थी कि विजय कुमार (ऑपरेटर) आधार दुकान के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क ले रहे हैं. इसके अलावा विभाग की ओर से निर्धारित स्थल के अतिरिक्त किसी अन्य दुकान पर आधार संशोधन का कार्य कर रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन विजय कुमार ने न तो संतोषजनक स्पष्टीकरण दिया, और न ही किसी प्रकार का साक्ष्य उपलब्ध कराया.

इसपर बीएसए ने विजय कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: परसिया में सांसद ने किया अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन
Next: ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ये भी पढ़ें

premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.