Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • अस्तगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

अस्तगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

छठ पूजा को देखते हुए 2 दिन पहले से ही नगर के साफ-सफाई पोखरा की सफाई नगर पंचायत द्वारा कराई गई थी. जैसे ही शाम हुआ अस्तगाम सूर्य की पूजा के लिए महिलाएं और औरतें बुजुर्ग सभी लोग गाजे-बाजे के साथ नगर पंचायत पोखर पर पहुंचने लगे और अस्तगाम सूर्य की पूजा की
Central Desk 10 November, 2021 1 minute read
chhatvrat

सहतवार. स्थानीय नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अस्तगामी सूर्य के छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया.

इसके लिए छठ घाटों की साफ सफाई व लाईट की व्यापक व्यवस्था की गई थी. नगर पंचायत के तरफ से नगरपंचायत के बड़ा पोखरा, रेलवे क्रासिंग के पास स्थित पोखरा एवं दासजी के बुरी स्थिति पोखरे पर चारों तरफ लाइट की व्यवस्था रोड की साफ सफाई पीने के पानी का व्यापक व्यवस्था की गई थी. कहीं कोई अब अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सहतवार पुलिस बराबर नगर पंचायत में भ्रमण कर रही थी.शाम को बड़े पोखरे पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने अस्तगामी पूजा के समय छठ घाटों पर भ्रमण की और प्रतीक महिलाओं से आशीर्वाद लिया.

छठ पूजा को देखते हुए 2 दिन पहले से ही नगर के साफ-सफाई पोखरा की सफाई नगर पंचायत द्वारा कराई गई थी. जैसे ही शाम हुआ अस्तगाम सूर्य की पूजा के लिए महिलाएं और औरतें बुजुर्ग सभी लोग गाजे-बाजे के साथ नगर पंचायत पोखर पर पहुंचने लगे और अस्तगाम सूर्य की पूजा की. महिलाओं के छठ गीत से पूरा नगर पंचायत गुंजायमान हो रहा था.

शाम को समय से नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह व नीरजसिंह गुड्डू ने बड़े पोखरा पर पहुंच कर अस्तगामी सूर्य की पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं से आशीर्वाद लिया. कहीं किसी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पूरे पोखरा पर महिलाओं से घूम घूम कर जानकारी ली. किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत सुचित करने को कहा.

छठ पूजा के समय कही किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, ईओ रामबदनयादव, सुरेशजी, पंकज सिंह ,साहेबान अन्सारी, सहित बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के सभी सदस्य तत्पर दिखे.

(सहतवार से संवाददाता श्रीकांत चौबे की रिपोर्ट)

नगरा.  हे अस्ताचलगामी सूर्यदेव, हे भुवन भाष्कर, आप ही एक मात्र ऐसे देव हो.  जिस प्रकार से आपकी एक-एक किरणों में असंख्य शक्तियां विद्यमान हैं, उसी प्रकार हमारे कुटुंबी भी बल-पौरुष, यश-कीर्ति और दूध-पूत-लक्ष्मी से परिपूर्ण हों.ऐसा वर दीजिए. इसी कामना के साथ छठ महापर्व का व्रतियों ने शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया. इस दौरान राजा और रंक में कोई फर्क नजर नहीं आया, यहां तक की सत्ता में अपना रसूख रखने वाले और जनप्रतिनिधियों ने भी सूर्य षष्टि व्रत के दौरान जहां माथे पर दौरा उठाया वहीं व्रतियों से आशीर्वाद भी लिया. रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह अपने माथे पर प्रसाद से भरा दउरा लेकर अपने पिता घुरहू सिंह, अनुज रमेश सिंह, पत्नी पुष्पा सिंह, पुत्र यूकेश सिंह सहित अन्य परिजनों के साथ खाकी बाबा सरोवर पर पहुंचे व पत्नी पुष्पा सिंह को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करवाए. विधायक वहां पर व्रती महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया.
  छठ घाटों पर बुधवार को सायंकाल आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. महिलाओं ने शाम को तालाब, पोखरों व नहरों के किनारे बने छठ घाट डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया. देर रात महिलाओं ने पूजन अर्चन कर कोसी पूजा किया. पुत्र प्राप्ति और मंगल कामना के लिए व्रती महिलाओं ने तालाब व पोखरों में खड़े होकर छठ मइया की आराधना किया. अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित करते हुए तन-मन की शुद्धता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान मंगल गीतों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा . घाटों के आस-पास मेले जैसा दृश्य नजर आया.
आस्था के इस विहंगम नजारे को लोग कैमरे में कैद करते रहे. दिन भर घर में पूजन सामग्री तैयार करने के बाद अपराह्न से ही श्रद्धालुओं की टोली छठ घाट की ओर बढ़ने लगी थी.
परिवार के पुरुष सदस्य सिर व कंधे पर पूजन सामग्री से भरी दऊरा और ईंख लेकर आगे-आगे चल रहे थे तो उनके पीछे महिलाएं छठ पर्व की पारंपरिक गीत गुनगुनाती बढ़ रही थी. घाट पर पहले से तैयार वेदी की पूजा के बाद कलश और पूजन सामग्री रखकर महिलाएं नदी, तालाब व पोखरों में प्रवेश कर गईं. हाथ जोड़कर छठ मइया और सूर्य देव की वंदना करती रहीं. शाम 5 बजे के बाद जैसे ही सूर्य देव अस्त होने के लिए बढ़े अर्ध्य का क्रम शुरू हो गया. अर्ध्य अर्पित करते हुए व्रती महिलाओं ने परिवार के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की. इस पूजन को देखने के लिए बड़ी तादात में लोग घाटों के आस-पास जमे रहे. नगर पंचायत के भगमलपुर पोखरे,पचफेडवा पोखरे तथा प्राचीन दुर्गा मन्दिर पोखरे के अलावा चचयां ,भंडारी, सरायचावट पोखरे के अलावा सभी गावों में स्थित तालाब पोखरों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही.
पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, पूर्व प्रधान काशीनाथ जायसवाल, युवा समाजसेवी कृष्ण पाल यादव, भाजपा नेता डॉ मिलन राम आदि ने व्रतियों को सूर्य षष्ठी की शुभकामनाएं ज्ञापित की। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक मय फोर्स चक्रमण करते रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व महिला पुलिस कर्मी तैनात रही.
(नगरा से संवाददाता संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

 

बलिया. जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में व्रती महिलाओं ने पस्तगा में सूर्य को और हियर दिया प्रार्थना की कि हे भगवान भास्कर कल जल्दी दर्शन दीजिएगा नगर क्षेत्र के भिर्गु आश्रम टाउन हॉल रामलीला मैदान महावीर घाट शनिचरी मंदिर बिरला घाट पुलिस चौकी के आसपास मिश्र नेवरी राजपूत नेवरी कदम चौराहा सहित हर तालाब पोखर के किनारे छठ व्रत रखने वाली महिलाएं 4 बजे से स्वामी सूर्य की पूजा कर रही थी अलग-अलग वीडियो  और नए फॉल पुष्प नए वेद के साथ भगवान सूर्य की पूजा की और अपनी संतान के दीर्घायु होने की कामना की.
 कहा कि हे भगवान भास्कर जैसे आप अपनी किरणों का तेज पूरी धरती के प्राणियों तथा वनस्पतियों में फैला रहे हैं वैसी ही कृपा हमारे संतानों पर भी कीजिएगा छठ व्रत की मौके पर चारों तरफ पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई थी महिला कांस्टेबल भी जगह-जगह लगाए गए थे. उन व्रती महिलाओं ने छत पर ही पोखरी बनाकर स्वामी सूर्य को अर्घ्य दिया जिनके लिए नदी व तालाब जा पाना संभव नहीं था सभी व्रती महिलाएं बृहस्पतिवार को तड़के 4 बजे से भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा करेंगे और उदय होते ही अरे देकर व्रत का समापन करेंगे. छठ पूजा लोकास्था का महापर्व है. मूलतः सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है.
 यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है. पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में. चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जानेवाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है.
पौराणिक लोककथा के अनुसार लंका विजय के बाद राम राज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास किया था और सूर्यदेव की आराधना की. सप्तमी को सूर्योदय के समय पुनः अनुष्ठान कर सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया था.
एक अन्य कथा के अनुसार पांडवों की पत्नी द्रौपदी द्वारा भी सूर्य की पूजा करने का उल्लेख है. वे अपने परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना और लंबी उम्र के लिए नियमित सूर्य पूजा करती थीं.
एक अन्य मान्यता के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी.  सबसे पहले सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की. कर्ण भगवान सूर्य का परम भक्त था. वह प्रतिदिन घंटों कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देता था. सूर्य की कृपा से ही वह महान योद्धा बना था. आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही पद्धति प्रचलित है.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

 

 

Tags: महिलाओं श्रद्धा एवं भक्ति सहतवार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: Front Page: 10 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
Next: लोक आस्था का पर्व छठ पर्व धूमधाम से मना, घाटों पर ड्रोन कैमरे से रही निगरानी

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.