

सिकन्दरपुर. बिहार व यूपी को जोड़ने वाले क्षेत्र के खरीद एवं दरौली घाटों के मध्य सरयू नदी पर निर्मित पीपा पुल मंगलवार को दोपहर में अचानक टूट गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त पुल पर आवागमन नही हो रहा था।
पुल के टूटने का कारण रस्सा व लंगर की कमी बताया जाता है। चर्चाओं के अनुसार जितनी संख्या में लंगर लगना चाहिए ठेकेदार द्वारा उतने लंगर नही लगाए गए थे।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मंगलवार को दोपहर में तेज आंधी आई और कुछ देर में ही तेज बारिश शुरू हो गई थी।इस दौरान आंधी के चलते खरीद घाट की तरफ 42 पीपे जोड़ कर बना पीपा पुल टूट गया और उसके सभी पीपे नदी जल में बह कर कहीं दूर चले गए हैं।
(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)
