Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कर्तव्य के धनी और दिल के सरल थे पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय
  • Featured Story
  • जिला जवार

कर्तव्य के धनी और दिल के सरल थे पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय

पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडे की 13वीं पुण्यतिथि पर कदम चौराहा स्थित मंगल पांडे स्मारक तथा टाउन हॉल मैदान में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
Central Desk 15 January, 2020 1 minute read
VPandey_Ballia5

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडे की 13वीं पुण्यतिथि पर कदम चौराहा स्थित मंगल पांडे स्मारक तथा टाउन हॉल मैदान में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने जनपद के विकास में उनके योगदान की चर्चा की.

 

 

टाउन हॉल बापू भवन में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि गीतों के माध्यम से पूर्व मंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई.

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने कहा कि विक्रमादित्य पांडे जी का व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों बहुत बड़े थे यही कारण है कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में उनका सबसे ज्यादा सम्मान था. उनके कई कार्यों का उल्लेख करते हुए मोहम्मद रिजवी ने कहा वे महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे.

 

 

पूर्व मंत्री नागराज ने पूर्व मंत्री द्वारा जनपद के विकास में कराए गए कार्यों का उल्लेख किया. वहीं, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि उनके व्यक्तित्व की चर्चा करें तो कृतित्व की चर्चा इस सभा में कर पाना संभव नहीं है. पूर्व विधायक सनातन पांडे ने कहां की हरछठ वे एक बड़े भाई के रूप में सहयोग करते दिखाई दिए.

पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने उनके महान व्यक्तित्व की चर्चा की. विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में सभी दलों के नेताओं की उपस्थिति यह साबित कर रहा है विक्रमादित्य पांडे जी का व्यक्तित्व कितना विशाल था.

 

 

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आध्या शंकर यादव ने उनके व्यक्तित्व की सराहना की. श्रद्धांजलि सभा में भोला सिंह अजीत मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह अवधेश राय, बसपा नेता अनिल राय, शिक्षक नेता सुशील पांडे, सपा के विश्राम यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश सिंह, मृत्युंजय तिवारी. सपा के रामजी गुप्ता, अनंत मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय, रविंद्र यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और बिहारी चौबे, मंटू दूबे, कृष्णा यादव, पराग श्रीवास्तव, रामेश्वर पासवान, राजन कनोजिया, चिराग उपाध्याय सहित हजारों लोग शामिल थे.

 

उन्होंने ‘विक्रमादित्य पांडे अमर रहे’ के नारे लगाकर श्रद्धांजलि दी. आयोजक श्री प्रकाश पांडे उर्फ मुन्ना जी ने अतिथियों का अंगवस्त्रम से सम्मान किया. सभी लोगों ने कहा कि आज की सभा विक्रमादित्य पांडे के महान व्यक्तित्व और कृतित्व को चरितार्थ कर रही है. आभार विक्रमादित्य पांडे सेवा संस्थान के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने व्यक्त किया. सभा का संचालन राजकुमार पांडेय ने किया.

शहीद मंगल पांडे स्मारक समिति कदम चौराहा की ओर से शहीद मंगल पांडे स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी ने जनपद के कोने-कोने से आए विक्रमादित्य पांडे के चाहने वालों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में आए सपा, बसपा, कांग्रेस, वामपंथी दल, साहित्यकार, पत्रकार सभी के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं.

 

 

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौबे ने की. इस अवसर पर रामकृष्ण यादव ने कहा कि विक्रमादित्य पांडे के किए गए कार्यों से आज के नेताओं को सीख लेने की जरूरत है. सियाराम यादव ने बताया कि विक्रमादित्य पांडे जी ने कभी भेदभाव नहीं किया. अगर उन्हें सेवा करने का 10 वर्ष का और अवसर मिला होता तो बलिया का उल्लेखनीय विकास होता.

 

 

इस मौके पर पूर्व विधायक सुधीर राय, डॉक्टर जनार्दन राय, रामजी गुप्ता, पीयूष चौबे, राकेश, रणजीत सिंह, लक्ष्मण यादव, शत्रुघ्न पांडे, सियाराम यादव सहित अनेक बुद्धिजीवियों ने स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तार से चर्चा की. शशिकांत चतुर्वेदी की ओर से कदम चौराहा पर सभी के लिए नाश्ता की व्यवस्था की गयी थी. इस मौके पर उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सागर सिंह राहुल को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Tags: विकास विक्रमादित्य पांडेय व्यक्तित्व श्रद्धांजलि सभा सर्वदलीय सभा

Post navigation

Previous: अब महुली से नहीं, दूबेछपरा गंगा तट से निकलेगी गंगा यात्रा !
Next: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

ये भी पढ़ें

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.