Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया जिले के तमाम ग्रामीण-शहरी इलाकों में चौकस रही पुलिस
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया जिले के तमाम ग्रामीण-शहरी इलाकों में चौकस रही पुलिस

जुमे की नमाज के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-प्रदर्शन को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी.
Central Desk 28 December, 2019 1 minute read
PoliceMarch_Rasara1
  • जुमे की नमाज के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-प्रदर्शन पर रही रोक
  • हर हिस्से में लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

 

बलिया/रसड़ा: बलिया सिटी के विशुनीपुर और गहेरी स्थित मस्जिदों के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे. हर आने-जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रही.

 

कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा की पर्याप्त तैयारी की गई थी. यहां तक कि जुमे की नमाज के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-प्रदर्शन को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी.

 

धारा-144 के मद्देनजर जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहा.सिकंदरपुर, नगरा और बेल्थरारोड समेत अन्य स्थानों पर एसडीएम और सीओ समेत पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे. जुमे की नमाज सकुशल समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने चैन की सांस ली.

 

डीएम और एसपी ने गुरुवार को सिकंदरपुर पहुंचकर मौलानाओं से मुलाकात की और आपसी सौहार्द व शांति कायम रखने की न सिर्फ अपील की थी, बल्कि सीएए को लेकर फैली भ्रांतियों को भी दूर करने का आग्रह किया था.

 

इसका नतीजा भी शुक्रवार को देखने को मिला. निर्धारित समय पर मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम बंधुओं ने जुमे की नमाज अदा की और शांति व सद्भाव का संदेश दिया.

 

रेवती इलाके की बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, हनुमान चबूतरा सहित विभिन्न तिराहों पर पुलिस मुस्तैद रही.

 

इस मौके पर एसडीएम दुष्यंत कुमार, सीओ अशोक कुमार सिंह, एसएचओ शैलेष सिंह, एसआई परमानंद त्रिपाठी, सदानंद यादव, सूर्यकान्त पांडेय आदि मौजूद रहे.

 

एसओ गड़वार एसी तिवारी व चौकी प्रभारी आरए राम द्वारा शुक्रवार को देर रात तक नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के प्रति आम लोगों को जागरूक किया. इनके द्वारा पंफलेट भी बांटे गए, जिसमें खासकर सीएए से संबंधित प्रावधानों को लिखा गया है.

 

किसी को भी सीएए को लेकर किसी तरह की भ्रांति में न रखने की अपील की गई. एसओ गड़वार विभिन्न मोहल्लों में जाकर मुस्लिम बिरादरी के लोगों से मिल सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने में शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

 

 

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मंदिर मस्जिद सहित कसबा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर सीएए से संबंधित पंफलेट भी चस्पा किया. इसके पूर्व पुलिस ने कस्बा के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया.

 

वहीं रसड़ा में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मद्देनजर शुक्रवार को एक बार फिर नगर और ग्रामीण अंचलों में पुलिस एक्शन मोड में दिखी. नगर में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है, वहीं गांवों में भी पुलिस बल चक्रमण करते नजर आये.

 

कोतवाल सौरभ कुमार राय के नेतृत्व में कोतवाली से पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों श्रीनाथ बाबा चौराहा, ब्रम्हस्थान, मुन्स्फी तिराहा, पानी टंकी रोड, भगत सिंह तिराहा, स्टेशन रोड, प्यारेलाल चौराहा, आजाद चौराहा सहित विभिन्न वार्डो में भ्रमण कर सुरक्षा एवम भाईचारे का संदेश दिया.

 

कोतवाल ने भ्रमण के दौरान लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले और अराजक तत्व दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. टीम में सिटी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह, अजय कुमार राठौर सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

Tags: रसड़ा रेवती रोड मार्च शांति व्यवस्था सतर्क सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: वामन जन्मोत्सव का वर्णन सुन भक्ति में झूमे श्रद्धालु
Next: बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.