Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • ड्राइवर की हत्या कर कार लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
  • देश दुनिया

ड्राइवर की हत्या कर कार लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ तीन मुकदमे सरोजिनी नगर थाने में दर्ज हैं, जबकि एक चिनहट में दर्ज है.
News Desk 12 September, 2019 1 minute read
LUCKNOW_POLICE

एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने बताया कि लूटी गई गाड़ियों को वे बिहार के शराब तस्करों को बेचते हैं.

बिहार के शराब तस्करों को बेची जाती थीं लूटी गईं गाड़ियां
लूट और हत्या के आरोपी बलिया और गाजीपुर के निकले

लखनऊ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरोजिनी नगर थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे में क्राइम ब्रांच लखनऊ और सरोजिनी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कार बुक करा कर ड्राइवर की हत्या कर लूट करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मालूम हो कि तीनों आरोपी छात्र हैं. लखनऊ से लूटी गई गाड़ियों को वे बिहार के शराब तस्करों को बेचते हैं. छात्रों के पास से लूटी गई दो कारें और असलहे भी बरामद हुए हैं. इसके अलावा एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक चोरी की बाइक, 4 मोबाइल फोन भी उनके कब्जे से बरामद किए गए हैं.

SSP LKO @ipsnaithani के निर्देशन में @CrimeBranchLKO व थाना सरोजनीनगर पुलिस द्वारा सनसनीखेज घटना का अनावरण- कार बुक कराकर चालक की हत्या कर कार लूट करने वाले गैंग का खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 02 कार, 02 मोटरसाइकिल, तमंचा बरामद।@Uppolice @dgpup @ANINewsUP @UPNBT @CMOfficeUP pic.twitter.com/9izrLS1fXf

— CRIME BRANCH LUCKNOW (@CrimeBranchLKO) September 12, 2019

पुलिस टीम को 25000 के नगद इनाम की घोषणा

एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम देशराज सिंह उर्फ पंकज उर्फ छोटू निवासी सडौली, रसड़ा, बलिया, कमल मिश्रा निवासी चांदपुर, भांवरकोल, जिला गाजीपुर और मिथिलेश पांडेय निवासी बलेसरी, भांवरकोल गाजीपुर बताया. एसएसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25000 रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की है.

अभी इस गैंग में शामिल तीन और लुटेरों की तलाश है

पकड़ा गया अभियुक्त देशराज देशराज सिंह स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज कॉलेज लखनऊ से डिप्लोमा द्वितीय वर्ष का छात्र है. कमल मिश्रा श्रीराम चरण महाराजगंज महाविद्यालय से स्नातक का छात्र और मिथिलेश पांडेय रसड़ा से पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर है. अभी इस गैंग में शामिल तीन अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस के मुताबिक मोनू यादव निवासी धौराहरा, शिवपुर, बलिया, शरद सिंह पाटिल निवासी महाराष्ट्र, मनोज यादव निवासी धौरहरा, शिवपुर, बलिया फरार हैं. जिनकी तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ तीन मुकदमे सरोजिनी नगर थाने में दर्ज हैं, जबकि एक चिनहट में दर्ज है.

ड्राइव की गला दबा कर हत्या, शव नहर में फेंका

एसएसपी के मुताबिक 15 जुलाई को पॉलिटेक्निक चौराहे से बदमाशों ने फैजाबाद जाने के लिये टैक्सी ड्राइवर शुभम पाण्डेय की कार से बुक कराई थी. जिसमें कमल मिश्रा, शरद सिंह, मेनू यादव और देशराज सवार थे. लखनऊ से निकल कर बाराबंकी पहुंचने पर देवा रोड के पास लघु शंका जाने के बहाने से गाड़ी रूकवाई गई थी. इस बीच मौका पाकर बदमाशों ने ड्राइवर शुभम पाण्डेय की गला कसकर हत्या करने के बाद शव इंदिरा नहर में फेंक दिया था.

पकड़े गए लुटेरे डिप्लोमा या ग्रेजुएशन के छात्र

इसी तरह पॉलिटेक्निक चौराहे से 26 अगस्त को बहराइच के लिये टैक्सी बुक कराने के बाद ड्राइवर को घायल कर फेंकने के बाद गाड़ी लूटी गई थी. एएसपी क्राइम दिनेश पुरी ने बताया कि पकड़े गये लुटेरे डिप्लोमा और स्नातक की पढाई कर रहे हैं. उनके मुताबिक लूटी गई गाड़ियों की बिहार के शराब तस्करों के बीच खासी मांग है. बदमाशों ने शराब तस्करों को कई गाड़ियां बेचने की बात भी कबूल की है.

Tags: बाराबंकी बिहार लखनऊ लुटेरे शराब सरोजनीनगर हत्या

Post navigation

Previous: नीरज शेखर ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
Next: देर रात तोड़ा बिजली की मांग पर तीन दिन से जारी अनशन

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.