Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • देश विदेश से आए युवा प्रतिभाओं ने प्रतियोगियों से किया अनुभव साझा, किया उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

देश विदेश से आए युवा प्रतिभाओं ने प्रतियोगियों से किया अनुभव साझा, किया उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित

डा ब्रह्म प्रकाश सिंह स्मृति ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता
General Desk 28 June, 2019 1 minute read

डा ब्रह्म प्रकाश सिंह स्मृति ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता

डा प्रेम प्रकाश सिंह ने बोर्ड परीक्षा से पहले भौतिक व रसायन विज्ञान प्रयोगशाला शुरू करने की घोषणा की

छात्र वर्ग में 11वीं कक्षा के अमित कुमार सिंह तथा छात्रा वर्ग में 5वीं कक्षा की हिमानी केसरी रहीं औव्वल

बैरिया(बलिया)। श्री सुदिष्ट बाबा इण्टर कालेज सुदिष्टपुरी परिसर में शुक्रवार को “डा ब्रह्म प्रकाश सिंह स्मृति सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न हुई. जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा पूनम यादव पुत्री सोमारू यादव “लालिमा देवी उच्च शिक्षा फेलोशिप के लिए चयनित की गई. पूनम ने आयोजकों से इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लक्ष्य को बताया, आयोजक मण्डल ने उसे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान प्रतिमाह एक हजार रूपये फेलोशिप देने की घोषणा की तथा इण्टरमीडिएट की पढाई के दौरान भी उसकी हर शैक्षिक मार्गदर्शन तथा सहयोग के लिए आश्वस्त किया. छात्र वर्ग में “डा ब्रह्म प्रकाश सिंह उच्च शिक्षा फेलोशिप परीक्षा में 12वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण कर चुका कोई छात्र आगे नहीं आया. 12वीं के नीचे तथा स्नातक के छात्र प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिए.

इसी क्रम मे सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में 11वीं के छात्र अमित कुमार सिंह तथा छात्रा वर्ग में 5वीं की छात्रा हिमानी केसरी प्रथम, छात्रों में मुन्ने चौहान तथा छात्राओं में सेजल गुप्ता द्वितीय एवं छात्रों मे राजू कुमार यादव तथा छात्राओं में पूनम यादव तीसरा स्थान हासिल कीं.

मुख्य अतिथि युवा नेता साकेत सिंह सोनू तथा पर्यावरणविद् पूर्व प्राचार्य डा गणेश पाठक के हाथों दोनों वर्गों में प्रथम आने वाले प्रतियोगियों को सायकिल, द्वितीय को इनवर्टर कम लाइट व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. तीसरे स्थान पर आए दोनो वर्गों के विजेताओं को प्रमाणपत्र देने के साथ उन्हे उनकी पसंद की कोई भी प्रतियोगिता के लिए उपयोगी मासिक पत्रिका एक साल तक उनके घर पहुंचाने की घोषणा की.

इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल अच्छा परफार्मेंस देने वाले दस छात्र, छात्राओं को लूसेंट की प्रतियोगिता तैयारी की पुस्तक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि साकेत सिंह सोनू ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह फेलोशिप योजना तथा सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता आपके लिए बहुत ही उपयुक्त योजना है. आने वाला कल कम्पटीशन से भरा है. आयोजक के इस पवित्र उद्देश्य में मैं भी अपने को उनके साथ जोड़ता हूं. उच्च शिक्षा की ओर आप सब बढें. आपके रास्ते की रुकावटों को दूर करने का हम सब मिल कर प्रयास करेंगे.

पर्यावरणविद् पूर्व प्राचार्य डा गणेश पाठक ने प्रतियोगी छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए जो विजेता है उन्हे तथा जो नहीं स्थान प्राप्त कर सके सबको उत्साहित करते हुए भविष्य के लिए लक्ष्य बना कर निरंतर प्रयास करने के लिए कई दृष्टांत देकर प्ररित किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए विस्तार से जानकारी देते हुए जन्मदिन या पर्व पर एक-एक वृक्ष लगाने का आह्वाहन किया.

सभी आगन्तुकों एवं प्रतियोगियों का स्वागत करते हुए आयोजक डा ब्रह्म प्रकाश सिंह के पुत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि हम सिर्फ एक छात्र को “डा ब्रह्म प्रकाश सिंह स्मृति फेलोशिप” देने की बात कर रहे थे. यूके में रह रहे हमारे वैज्ञानिक मित्र हिमांशु कात्यायन ने अपनी माता जी के स्मृति मे एक छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए “लालिमा देवी स्मृति फेलोशिप” देने की घोषणा की है.

अब फेलोशिप हर वर्ष एक छात्र व एक छात्रा को दी जाएगी. बताया हम और भी देश विदेश मे रह रहे अपने मित्रों व बलिया के लोगों को इस योजना मे जोड़ेगे. इस अवसर पर डा सिंह ने आगामी बोर्ड परीक्षा से बहुत पहले ही भौतिक व रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला शुरू करने की भी घोषणा की.

इस अवसर पर हरेराम सिंह ‘मामा’, सुनील सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, डा शैलेश कुमार सिंह, आनंद सिंह ज्ञानकुंज के निदेशक शैलेश सिंह शिवशंकर तिवारी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. संचालन छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह तथा आभार ज्ञापन इंजी सत्य प्रकाश सिंह ने किया.

कार्यक्रम के दूसरे चरण में देश विदेश से आए अपने-अपने क्षेत्र के युवा हस्तियों ने प्रतियोगिता मे शामिल प्रतियोगियों के समक्ष अपने शैक्षिक जीवन के अनुभवों को साझा किया. पिनड्राप सायलेंट की स्थिति में प्रतियोगियों ने अपने बीच ऐसे लोगों को पाकर रोमांच व उत्सुकता के साथ सुना. सबने अपना नम्बर दिया. जब जरूरत हो बात करने को कहा. हम फिर आएंगे, आते रहेंगे का आश्वासन दिया. लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर कोशिश करने की प्रेरणा दी और अपना अनुभव साझा किया. डा प्रेम प्रकाश सिंह के बुलावा पर आए युवा मेजर पीयूष मिश्र(थलसेना), पर्यावरणविद् प्रवीण प्रकाश पाण्डेय(राजस्थान), वैज्ञानिक पीयूष प्रकाश सिंह, एनआईटी जयपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डा मृत्युंजय कुमार सिंह, 28 देशों का भ्रमण कर चुके सीनियर आइटी कंसल्टेंट सिंगापुर विकास सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अनिल त्रिपाठी आदि ने अपने शिक्षण काल के अनुभवों, तैयारी आदि अनुभवों को साझा कर प्रतियोगी छात्रों का मोटीवेशन किया.

आयोजक डा प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि आगे के कार्यक्रम मे यह लोग तो आएंगे ही, और भी लोग हमारे साथ जुड़ेगे. आप सब तैयारी करें. बाकी मार्ग दर्शन तथा सहयोग दोनों के लिए हम तत्पर रहेंगे.

Tags: बैरिया शिक्षा

Post navigation

Previous: 35 लाख पौधों से बलिया की धरती को हरा-भरा करने का संकल्प
Next: पुलिस पैकेट के पास ट्रक ने वृद्ध को दिया धक्का, गम्भीर

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.