Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती 
  • Uncategorised

आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती 

युवाओं के कंधों पर युग की चलती है कहानी: डॉ. आफताब आलम
General Desk 13 January, 2019 1 minute read

युवाओं के कंधों पर युग की चलती है कहानी: डॉ. आफताब आलम

बलिया। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस के प्रांगण में नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन बलिया व नेहरू युवा केंद्र द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य विषय शिक्षा क्रांति में युवाओं का योगदान रहा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक वरिष्ठ पत्रकार एवं विशिष्ट अतिथि शिवजी पांडेय रसराज थे. आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस के चेयरमैन मो मेराज आलम, नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर मो. आफताब आलम, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सिंह, जिला सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर जियाउल हुदा, जिला रिसर्च एंड डेवलमेंट प्रभारी स्वेतांक सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा महर्षि विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया गया.
उनके विचारों पर सभी लोगो ने प्रकाश डाला और आज की युवा पीढ़ी को उनके सुझाए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया. मुख्य अतिथि ने विवेकानंद जी को युवाओं का प्रेरणा श्रोत बताया. डॉक्टर आफताब आलम ने कहा कि बुलबुल के परो में बाज नहीं होते, कमजोर और बुजदिलों के हाथों में राज नहीं होते, जिन्हें पड़ जाती है झुककर चलने की आदत, दोस्तों उन सिरों पर कभी ताज नहीं होते. शायर ने कहा है- ‘युवाओं के कंधों पर युग की कहानी चलती है, इतिहास उधर मुड़ जाता है जिस ओर ये जवानी चलती है.‘ हमें इन भावों को साकार करते हुए अंधेरे को कोसने की बजाय ‘अप्प दीपो भव:‘ की अवधारणा के आधार पर दीपक जला देने की परंपरा का शुभारंभ करना होगा.
स्वामी विवेकानंद की याद में भारत में प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ मनाया जाता है. लेकिन आज भारत की युवा ऊर्जा अंगड़ाई ले रही है और भारत विश्व में सर्वाधिक युवा जनसंख्या वाला देश माना जा रहा है. इसी युवा शक्ति में भारत की ऊर्जा अंतरनिहित है. इसीलिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने ‘इंडिया 2020‘ नाम की अपनी कृति में भारत के एक महान राष्ट्र बनने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. महत्व इस बात का है कि कोई भी राष्ट्र अपनी युवा पूंजी का भविष्य के लिए निवेश किस रूप में करता है? हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व देश के युवा बेरोजगारों की भीड़ को एक बोझ मानकर उसे भारत की कमजोरी के रूप में निरूपित करता है या उसे एक कुशल मानव संसाधन के रूप में विकसित करके एक स्वाभिमानी, सुखी, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनाता है. यह हमारे राजनीतिक नेतृत्व की राष्ट्रीय व सामाजिक सरोकारों की समझ पर निर्भर करता है. साथ ही, युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा के सपनों को किस तरह सकारात्मक रूप में ढालती है, यह भी बेहद महत्वपूर्ण है.
अंततः हमें इस युवा शक्ति की सकारात्मक ऊर्जा का संतुलित उपयोग करना होगा. कहते हैं कि युवा वायु के समान होता है. जब वायु पुरवाई के रूप में धीरे-धीरे चलती है तो सबको अच्छी लगती है. सबको बर्बाद कर देने वाली आंधी किसी को भी अच्छी नहीं लगती है. हमें इस पुरवाई का उपयोग विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में करना होगा. यदि हम इस युवा शक्ति का सकारात्मक उपयोग करेंगे तो विश्व गुरु ही नहीं, अपितु विश्व का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा के रूप में भी जाने जाएंगे. विवेकानंद हमारे साथ शाश्वत रूप से विद्यमान रहेंगे उनके विचार अमर हैं और अपना प्रेरणा श्रोत गंभीर सिंह जी को बताया. डॉक्टर जियाउल हुदा द्वारा भी उदगार व्यक्त किए गए. सेवा सदन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर कुमार सुधीर सिंह ने शिक्षा क्रांति को आज का सबसे आवश्यक हथियार माना है. जिला रिसर्च एंड डेवलमेंट प्रभारी स्वेतांक कुमार सिंह ने नेशनल यूथ पार्लियामेंट का जिक्र करते हुए विवेकानंद को नवजागरण का जनक बताया और मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया.
इसीक्रम में नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्यवक शरत सौरभ ने विचार व्यक्त किए. इस कार्यक्रम में नीतू सिंह, डाक्टर नौशाद, डॉक्टर दिलशाद, चन्द्र प्रताप सिंह, पूजा सिंह, काजल राय, मो. एजाज, मो. जुनेद, मो. अरशद, अर्श पब्लिक स्कूल, मदरसा संजारी दारुल उलूम रतसर, फरहद जया, राहत अली एवं अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे.
Tags: स्वामी विवेकानंद

Post navigation

Previous: पांच बछड़ों व दो गायों के साथ चार पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
Next: स्वामी विवेकानन्द ने विश्व बन्धुत्व का भाव शब्दों में नहीं बल्कि कर्म के द्वारा अभिव्यक्त किया: नरेन्द्र गुप्ता

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.