Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • पानी तो घटने लगा, मगर दुश्वारियां बढ़ने लगीं
  • Uncategorised

पानी तो घटने लगा, मगर दुश्वारियां बढ़ने लगीं

बलिया में गंगा, घाघरा, तमसा के तेवर में नरमी आई है, हालांकि गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वाराणसी में उफनाई गंगा अब घाटों की सीढ़ियों से उतर चुकी है, बाढ़ का कहर थमने के बाद ग्रामीण इलाकों में लोग बाग अपने घरों को संवारने में जुटे है. बाढ़ के पानी में हालांकि सैकड़ों कच्चे मकान जमीदोज हो चुके हैं, हजारों एकड़ कृषि योग्य जमीन पर खड़ी फसलें बाढ़ में बह गई हैं. खेतों में मेड़ें गुम हो चुकी है, कई इलाकों में मृत पशुओं के शव दुर्गंध फैला रहे हैं, जबकि गांव की पगडंडी दलदली होने के कारण उसमे चलना फिरना दूभर है.
News Desk 31 August, 2016 1 minute read
NAURANGA

नदियों का जलस्तर घटना शुरू हुआ तो कई इलाकों से पानी भी कम हो रहा है, मगर अब कीचड़ बना मुसीबत का सबब. नौरंगा से अखिलेश ठाकुर की तसवीर

बलिया से कृष्णकांत पाठक/वाराणसी से संतोष सिंह

KK_PATHAKSANTOSH SINGHबलिया में गंगा, घाघरा, तमसा के तेवर में नरमी आई है, हालांकि गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वाराणसी में उफनाई गंगा अब घाटों की सीढ़ियों से उतर चुकी है, बाढ़ का कहर थमने के बाद ग्रामीण इलाकों में लोग बाग अपने घरों को संवारने में जुटे है. बाढ़ के पानी में हालांकि सैकड़ों कच्चे मकान जमीदोज हो चुके हैं, हजारों एकड़ कृषि योग्य जमीन पर खड़ी फसलें बाढ़ में बह गई हैं. खेतों में मेड़ें गुम हो चुकी है, कई इलाकों में मृत पशुओं के शव दुर्गंध फैला रहे हैं, जबकि गांव की पगडंडी दलदली होने के कारण उसमे चलना फिरना दूभर है. जगह जगह जमा पानी में मच्छरों के लावा संक्रामक बीमारियों को न्योता देते दिखाई पड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें  – जानिए मंगलवार को जिले में क्या क्या हुआ

DUBEYCHAPRA_anup

इसे भी पढ़ें – दोकटी में कपड़े-गहने उड़ा ले गए चोर

संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, दवा का छिड़काव न हो पाना भी परेशानी का सबब

बलिया के फेफना क्षेत्र के मिलकनवा निवासी सतराम (50), नीतू (15) , मीना (07), अश्विनी (07)  एवं पिंकू सहित अन्य कई बच्चे बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारी डायरिया के चपेट में आ गए हैं. मंगलवार को डायरिया से बीमार चल रहे रामपति चौहान (78) की मौत हो गई. नरहीं गांव निवासी गोलू (18) पुत्र रमेश राय की डायरिया से सोमवार की देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई. उधर, भरसर, भीमपट्टी, दुबहर (स) आदि गांवों में बाढ़ का पानी अब तक न निकलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सागरपाली क्षेत्र के बघेजी, गंगहरा, हसनपुरा, थम्हनपुरा, इंदरपुर,  अंजोरपुर, मझरिया समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी करीब पांच फीट तक कम हो गया है, मगर दवा का छिड़काव न किए जाने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं.

इसे भी पढ़ें – दिनदहाड़े गड़वार में किशोरी के साथ दुष्कर्म

मिर्जापुर में पानी घटा तो पेड़ पर लटका युवका शव मिला

बाढ़ प्रभावित जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सरकारी अस्पतालों में डायरिया, हैजा और कालरा के मरीजों का तांता लगा हुआ है. बिस्तर के अभाव में फर्श पर कई मरीजों का इलाज किया जा रहा है. मिर्जापुर के कछवां क्षेत्र बाढ़ का पानी घटने के बाद कल पेड़ पर एक व्यक्ति का शव पेड पर लटका मिला. शव की शिनाख्त प्रशान्त कुमार (32) रूप में की गई है. वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग अब बीमार पड़ने लगे हैं. प्रशासन के लिए इनका इलाज कराना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. बाढ़ का पानी कालोनियों के गड्ढों एवं खाली पड़े प्लाटों में जमा है और दुर्गंध आ रही है.

इसे भी पढ़ें – सब्जियों में प्रतिबन्धित आक्सिटोसिन का इस्तेमाल

बाढ़ के बाद गाद और मृत पशुओं की दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल

बाढ़ से विस्थापित ज्यादातर लोग अभी विद्यालयों में या यत्र तत्र शरण लिए हुए हैं. गांव से नौका हट जाने के कारण लोगों को आने जाने में और तकलीफ हो रही है. सड़ी हुईं फसलों से बदबू आ रही है और बाढ़ जनित रोग पैदा होने की आशंका बढ़ गई है. यह चिंता खाए जा रही है कि एक-दो दिन में बाढ़ राहत केंद्र तो बंद हो जाएंगे, परंतु पानी में डूबे उनके घरों की स्थिति अभी रहने लायक नहीं हुई है. बाढ़ के बाद गाद और मृत पशुओं की दुर्गंध से प्रभावित इलाकों में संक्रामक रोग का हमला तेज हो गया है.

इसे भी पढ़ें – जलपरी श्रद्धा शुक्ला पहुंची मानिकपुर

बलिया के डीएम के मंसूब पर पानी फेर रहे हैं कोताह कोटेदार और हड़ताली लेखपाल

बलिया के जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस हर बाढ़ प्रभावित घरों में खाद्यान्न पहुंचाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं, परन्तु कोटेदारों की लापरवाही के चलते उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिल पाई है. हर परिवारों तक खाद्यान्न नहीं पहुंच पाया है. लेखपालों की हड़ताल ने भी जिलाधिकारी के योजना में ब्रेक लगाने का काम किया है. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचना चाहिए. इसके लिए वह रोज वे स्वयं हर विकासखंड में जाकर बाढ़ प्रभावित पात्रों की सूची की निगरानी स्वयं कर रहे हैं. बांटी जाने वाली सामग्री की भी समीक्षा मौके पर जाकर कर रहे हैं, ताकि इसमें किसी प्रकार की गडबड़ी न हो पाए.

इसे भी पढ़ें – बलिया-बनारस समेत सात जिलों के डीएम हाईकोर्ट में तलब

बनारस के डीएम ने 126 अफसरों को राहत कार्य के पर्यवेक्षण में लगाया 

वाराणसी के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. यहां के तीन विकास खण्डों के 176 ग्राम सभा की ढाई लाख से अधिक आबादी एवं 70 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है. 126 से अधिक बाढ़ राहत शिविर स्थापित कर बाढ़ पीड़ितों को नाश्ता, भोजन एवं बीमार लोगों को जरूरी इलाज की व्यवस्था की गई है. आनंद ने बताया कि 200 नावों एवं एनडीआरएफ की टीमों को राहत कार्यों में लगाया गया है. इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 26 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 40 चिकित्सकों की टीम चिकित्सकीय कार्य में लगाए गए हैं. 126 अधिकारी राहत कार्य के पर्यवेक्षण में लगाए गए हैं. बाढ़ पीड़ितों को एकमुश्त 15 दिनों का राशन एवं दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें – बड़सरी में जीजा-साली की लटकती लाश मिली

Tags: बाढ़ मंझरिया मिर्जापुर मिलकनवा वाराणसी सागरपाली हसनपुरा हैजा

Post navigation

Previous: पोषाहार उठान के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
Next: श्रमजीवी विस्फोट में ओबैदुर्रहमान को भी फांसी की सजा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.