Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • सुजानीपुर में रसोइया नियुक्ति को लेकर खिंची तलवारें
  • Uncategorised

सुजानीपुर में रसोइया नियुक्ति को लेकर खिंची तलवारें

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर के ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक सहित छह सदस्यों की रसोइया समिति ने रसोइयों का चयन प्रक्रिया मई माह में पूरा किया था.
News Desk 22 July, 2017 1 minute read
MID_DAY_MEAL

हल्दी (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर के ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक सहित छह सदस्यों की रसोइया समिति ने रसोइयों का चयन प्रक्रिया मई माह में पूरा किया था. मई महीने में छपे विज्ञापन के अनुसार शासनादेश व विभाग द्वारा तय मानक का भी ध्यान रखा गया. एक जूलाई से सभी चयनित रसोइया नियमित कार्य भी कर रही है. बावजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी ग्राम प्रधान से रसोइयों को हटाने के लिए दबाव बना रहे हैं. ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर एसडीआई पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. ग्राम प्रधान सहित शिक्षकों में नाराजगी है.

विकास खण्ड बेलहरी अन्तर्गत रेपुरा ग्राम सभा का पुरवा सुजानीपुर दो साल पहले तक था. पंचायत चुनाव के समय सुजानीपुर ग्राम सभा कायम हो गया. यहां ग्राम प्रधान भी चुन लिया गया. गांव की रसोइया समिति ने विज्ञापन के आधार पर मई माह में रसोइयों का आवेदन मांगा गया. रसोइया चयन समिति में सुजानीपुर के ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज पान्डेय, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश यादव सहित रसोइया समिति के सदस्यों द्वारा रसोइयों का चयन प्रक्रिया पूरा किया गया.

दोनों विद्यालयों पर कुल 13 आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें से सात को नियुक्त करना था. चयन समिति ने चार पुराने रसोइयों का चयन किया तो वहीं तीन नये रसोइया भी चयनित हुई थी. जिसमें विधवा व परित्यक्ता को वरियता देते हुए पात्रों का चयन किया गया. चयन प्रस्ताव से लेकर कार्यवाही रजिस्टर आदि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी बेलहरी को दिया गया था, ताकि विभागीय प्रक्रिया पूरा की जा सके. ग्राम प्रधान के मुताबिक खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी ही चयन प्रक्रिया पर अंगुली उठा रहे है.

बताया कि विभाग का कहना है कि पूर्व के रसोइयों को क्यों हटाया गया? चयन समिति द्वारा सुजानीपुर की रसोइयों को रखा गया है, जबकि विभाग रेपुरा ग्राम सभा के सधवा रसोइयों को रखने पर आमादा है. खण्ड शिक्षा अधिकारी बेलहरी ने ग्राम प्रधान से जब कहा कि जब तक मामले का निस्तारण नहीं हो रहा है तब तक पुराने रसोइया से कार्य कराइए. इसके बाद ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर खण्ड शिक्षा अधिकारी की शिकायत की है.

सवाल यह उठता है कि जब पुराने रसोइयों को ही रखना जरूरी है तो फिर प्रतिवर्ष विभाग विज्ञापन जारी कर नया आवेदन क्यों लेता है?रसोइयों की नियुक्ति मात्र 10 माह के लिए होती है. ऐसे में विभागीय हस्तक्षेप का मतलब क्या है? अगर विभाग को ही चयन करना है तो फिर रसोइया चयन समिति का प्रस्ताव क्यों लिया जा रहा है? ऐसे कई प्रश्न ग्रामीणों व अध्यापकों के समक्ष से परे है. ग्रामीणों का कहना है कि चयन समिति ने पात्रों व विधवाओं को चयनित कर अच्छा कार्य किया है, जबकि विभाग अपात्र व सधवा को नियुक्त करवाना चाहता है. विभाग ही गांव में राजनीति कर रहा है.

सुजानीपुर के विद्यालयों में रेपुरा की रसोइया काम करती थी, जो पहले से कार्य कर रही थी उन्हीं को रखना चाहिए. नया नहीं करना चाहिए. पूर्व की रसोइयों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है – अनिल कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बेलहरी 

Tags: बेलहरी बेसिक शिक्षा रसोइयां रेपुरा सुजानीपुर हल्दी

Post navigation

Previous: मिल्की मोहल्ला मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत
Next: किसानों को वर्तमान फसलों के प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी दी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

You may have missed

Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026
ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.