Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Since 2012 | The People’s Trusted Digital News Platform

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • साल के अंत तक बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां
  • Uncategorised

साल के अंत तक बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सांसद भरत सिंह को आश्वस्त किया है कि बलिया रेलवे स्टेशन के लिए 24 डिब्बे का वाशिंग पिट स्वीकृत हो गया है. महीने भर में इसका टेंडर हो जाएगा. बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां इस वर्ष के अंत तक लग जाएंगी. साथ ही बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का काम चल रहा है.
News Desk 6 August, 2016 1 minute read
bharat_singh


  • महीने भर में रेलवे स्टेशन के लिए 24 डिब्बे का वाशिंग पिट के लिए टेंडर
  • बारिश खत्म होते ही प्लेटफॉर्म के विस्तारीकरण का काम तेज हो जाएगा
  • चितबड़ागांव और सुरेमनपुर में फुटओवर ब्रिज का काम भी जल्द होगा

इसे भी पढ़ें – ‘केक’ काट कर मनाई गई ‘पंडित’ छोटे लोहिया की जयंती

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सांसद भरत सिंह को आश्वस्त किया है कि बलिया रेलवे स्टेशन के लिए 24 डिब्बे का वाशिंग पिट स्वीकृत हो गया है. महीने भर में इसका टेंडर हो जाएगा. बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां इस वर्ष के अंत तक लग जाएंगी. साथ ही बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का काम चल रहा है. बारिश खत्म होते ही इस काम में तेजी आ जाएगी. सुरेमनपुर स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के लिए सामग्री स्टेशन पर गिरा दी गई है. चित्तबड़ागांव स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का काम तेजी से निबटाया जाएगा. रेल मंत्री ने जिले के सांसद भरत सिंह को उनकी सभी मांगों को मानते हुए भरोसा दिया है कि छपरा बलिया के बीच डबल लाइन बिछाने का काम तेजी से हो रहा है. वाशिंग पिट बनते ही नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी साफ हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें – किशोरी के गर्भवती होने का मामला पहुंचा एसपी दरबार

सासंद भरत सिंह ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र
सासंद भरत सिंह ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र

इसे भी पढ़ें – चलती ताप्ती गंगा ट्रेन से कूद गए तीन बच्चे

रेल मंत्री को सांसद ने सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र

मालूम हो कि सांसद भरत सिंह ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर जनपद में रेल सुविधा के विस्तार व यात्री सुविधाओं की बेहतरी से संबंधित मांग पत्र सौंपा है. श्री सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि जनपद में वाशिंग पिट न होने के कारण नई ट्रेनों का परिचालन नहीं हो पा रहा है. साथ ही बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई बढ़ाना अति आवश्यक है. सुरेमनपुर व चितबड़ागांव स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण, बलिया स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी के साथ ही जिले के अन्य सभी स्टेशनों के सुंदरीकरण, सब्जी उत्पादक किसानों के लिए कोल्ड चेन की स्थापना, मालगोदाम को नगर हटा कर फेफना स्थानांतरित करने संबंधी 20 सूत्री मांग पत्र बलिया सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा.

इसे भी पढ़ें – बच्चे के किडनैपर को पुलिस ने धर दबोचा

डीआरएम ने भी दिया था भरोसा जिले के रेलवे स्टेशनों पर तेजी से होगा काम
डीआरएम ने भी दिया था भरोसा जिले के रेलवे स्टेशनों पर तेजी से होगा काम

इसे भी पढ़ें – बलात्कार की कोशिश में रंगे हाथ पकड़े गए

विकास के लिए आवश्यक धन की मंजूरी मिल चुकी है

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम एसके कश्यप ने मॉडल स्टेशन बलिया का व्यापक निरीक्षण किया था. सांसद भरत सिंह के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम ने प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी दी थी. श्री कश्यप ने बताया था कि माननीय रेल मंत्री द्वारा घोषित रेलवे के सभी विकास कार्यों के लिए धन स्वीकृत हो गया है. चार लाइनों के लिए फाउंडेशन का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा. इसके लिए आवश्यक स्वीकृति मिल गई है.

सुरेमनपुर स्टेशन की अव्यवस्थाएं दूर की जाएंगी

उन्होंने सुरेमनपुर में अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए आश्वासन दिया था. साथ ही कहा था कि स्टेशन परिसर में अवैध रूप से खड़ी होने वाली चार पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे की पूरी सर्कुलेटरी एरिया जीआरपी के अंतर्गत आती है. उन्होंने कहा था कि किसी प्रकार की असुविधा अथवा सुझाव के लिए कोई भी मोबाइल नंबर 9794484 3000 तथा 9794 843302 संपर्क कर सकता है.

 

बलिया LIVE की लेटेस्ट पोस्ट से अपडेट रहने के लिए #बलियाLIVE के फेसबुक पेज को लाइक करें.

बलिया LIVE के ट्विटर के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को फॉलो करें.

बलिया LIVE के वीडियो देखने के लिए बलिया LIVE Official चैनल यूट्यूब पर विजिट करें.

अगर आपके दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बलिया से बाहर या किसी दूसरे मुल्क में रहते हैं तो उनसे भी शेयर करें.

अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी/फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें

Tags: भरत सिंह रेल मंत्री सांसद सुरेमनपुर

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया जड़ी बूटी दिवस
Next: खराब ट्रांसफार्मरों को 72 घण्टे में बदलने के निर्देश

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.