Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • नवागत कप्तान ने संभाली गाजीपुर की कमान
  • Uncategorised

नवागत कप्तान ने संभाली गाजीपुर की कमान

यूपी में छिड़ी चुनावी जंग के बीच अफसरों को हटाने और तैनात करने का सिलसिला भी चल रहा है. निर्वाचन आयोग ने वाराणसी के आईजी समेत कई जिलों के कप्तान बदल दिए.
News Desk 12 February, 2017 1 minute read
GZP_SCDUBEY_1

गाजीपुर से विकास राय 

यूपी में छिड़ी चुनावी जंग के बीच अफसरों को हटाने और तैनात करने का सिलसिला भी चल रहा है. निर्वाचन आयोग ने वाराणसी के आईजी समेत कई जिलों के कप्तान बदल दिए. गाजीपुर के कप्तान अरविंद सेन भी निर्वाचन आयोग के फैसले से प्रभावित हुए और उन्हें हटा दिया गया. उनके स्थान पर सुभाष चंद्र दुबे जिले के नये कप्तान बनाए गए. सुभाष चंद्र दुबे इसके पहले भी जिले में तैनात रह चुके हैं, इस कारण उनकी कार्यशैली से गाजीपुर के लोग चिर-परिचित हैं. खासकर, माफिया और अपराधी तत्वों में उनकी तैनाती ने बेचैनी बढ़ा दी है. चुनाव के बीच जिले में उनकी तैनाती के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि अब चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी किसी को भी परेशानी में डाल सकती है.

माफियाओं के हैं दुश्मन नंबर-1
करीब पांच साल पहले जिले में अपनी तैनाती के दौरान कप्तान अपराधियों और विभागीय कर्मियों के बीच अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चित रहते थे. चुनाव की दृष्टि से पूर्वांचल में गाजीपुर और मऊ काफी संवेदनशील माना जाता है. गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के प्रभाव को लखनऊ तक महसूस किया जाता है. इस बार के चुनाव में अंसारी बंधुओं ने पहले सपा से हाथ मिलाकर चुनावी समर में उतरने की तैयारी की मगर अखिलेश के सफाई अभियान में यह कुनबा पार्टी में आने से वंचित रह गया. बाद में बसपा इस परिवार की खेवनहार बनी. चुनाव के मद्देनजर यहां के बारे में प्रदेश सरकार को जो इनपुट मिल रहा था, उसे देखते हुए शासन ने यहां के पूर्व कप्तान अरविंद सेन को हटाने का मन बना लिया और ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट बनाकर निर्वाचन आयोग को परमिशन के लिए भेजी. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुभाष चंद्र गुप्त शुक्रवार को गाजीपुर के नये पुलिस कप्तान बना दिये गये.

तैनाती की आहट मिलते ही सकते में अपराधी
सुभाष चंद्र दुबे के नाम की घोषणा होते ही यहां के माफियाओं और अपराधियों को मानो सांप सूंघ गया है. सूत्रों के अनुसार चुनाव के दृष्टिगत जिले में बाहर के अपराधियों के आने की भी चर्चा होने लगी थी. इतना ही नहीं, कई तो गाजीपुर और आसपास के जिलों में पहले से ही डेरा डाल चुके हैं. अब जबकि जिले में नये कप्तान की तैनाती हो चुकी है, ऐसे में इन अपराधी तत्वों में हड़कंप मचा है. खबर तो यहां तक है कि चुनाव में जिन ‘बाहरियों’ को यहां आने का न्यौता भेजा गया था, उन्हें अब रुक जाने का संदेश भेजा जा रहा है. माना जा रहा है कि सुभाष चंद्र दुबे की तैनाती कर प्रदेश सरकार यहां चुनाव में व्यापक पैमाने पर होने वाली गड़बड़ी को रोकने के अपने मंसूबे पर काफी हद तक सफलता प्राप्त कर लेगी.

Tags: विधानसभा

Post navigation

Previous: कल नामांकन दाखिल करेंगे राजनारायण यादव
Next: गोरख पासवान का सपा के पक्ष में बढ़ चढ़ कर मतदान का आह्वान

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.