Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीयर सीएचसी में ले जाया गया है.
जानकारी के अनुसार बेल्थरा रोड – नगरा राज मार्ग पर ग्राम जुमुआंव में सड़क पर बाइक मोड़ते समय पीछे से दूसरी बाइक ने धक्का दे दिया, जिसके कारण लालू यादव (23) ग्राम खारी थाना नगरा व विजय (30) ग्राम विग्गह थाना उभांव चोटिल हो गए।
दूसरी घटना बेल्थरा रोड – नगरा राज मार्ग पर ही हुई जिसमें ग्राम अवाया में एक बाइक के धक्के से ललिता यादव (60) पुत्री इंद्रदेव यादव निवासी ग्राम अवाया चोटिल हो गयी वही बाईक सवार संतोष (57) निवासी लहसनी थाना नगरा भी गम्भीर रूप से चोटिल हो गए।
तीसरी घटना बेल्थरा रोड – सिकन्दर पुर राज मार्ग पर ग्राम पनिसरा में हुई. यहां उपेन्द्र (30) निवासी पनिसरा थाना उभांव एक बाईक से बुरी तरह चोटिल हो गए, वही बाईक सवार शाह आलम (50) व उनके सगे भाई नौशाद (45) निवासी तेंदुआ थाना सिकन्दर पुर चोटिल हो गए।
108 नम्बर एम्बुलेंस के माध्यम से सभी चोटिल एक ही समय पर सीएचसी सीयर में दाखिल किए गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने संतोष, ललिता व विजय को गंभीरावस्था में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर अस्पताल परिसर परिजनों से भर गया था।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
