
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरा रोड,बलिया. क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान पुनर्मूल्यांकन के बाद 12वीं में बलिया की जिला टॉपर बनीं वैष्णवी चौबे समेत मेधावी छात्रों को नकद प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह, स्टार बैज और सम्मान पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीयर ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश राय ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल अंक सफलता की गारंटी नहीं हैं। विद्यार्थियों को विषयों की गहरी समझ, सामान्य ज्ञान, तकनीकी दक्षता और व्यवहारिक अनुभव पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर में वही विद्यार्थी आगे बढ़ते हैं, जिनके पास ज्ञान के साथ बेहतर व्यक्तित्व और सीखने की निरंतर इच्छा होती है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
स्कूल के निदेशक डा जे आर मिश्रा ने कहा कि स्कूल के परिश्रमी सहयोगी शिक्षकों व शिक्षिकाओं के बल बूते पर इलाका ही नहीं जनपद के अन्दर अपना स्थान बनाने में कामयाब होने लगे हैं। जिसके कारण अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सफल छात्र व छात्रों को पुरस्कृत करने का यह आयोजन आयोजित किया गया। उन्होंने घोषणा किया कि सीबीएसई 10वीं के चयनित टॉपर्स की वर्तमान शैक्षणिक सत्र की पूरी स्कूल फीस माफ की जाएगी, ताकि मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़े।
स्कूल की प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक महत्वपूर्ण जरूर हैं, लेकिन जीवन में बड़ी सफलता के लिए ज्ञान, कौशल और व्यवहारिक समझ अधिक आवश्यक है।
समारोह में सीबीएसई 12वीं की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बलिया की जिला टॉपर बनीं वैष्णवी चौबे को विद्यालय प्रबंधन की ओर से 25 हजार का चेक और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्रा की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
विद्यालय ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 97 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आयुष गुप्ता सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले अन्य सात विद्यार्थियों जैनब अख्तर, अमान, तनु मौर्य, दिव्यांशी सिंह, सलोनी गुप्ता, महिमा मद्धेशिया को भी 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस प्रकार 12वीं के कुल आठ मेधावियों के बीच 95 हजार की सम्मान राशि वितरित की गई।
यही नहीं 12वीं एवं 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 27 विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विशेष स्टार बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया, जिससे कायेक्रम भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया ।
कार्यक्रम में बबलू सर, अरुण कुमार यादव, उदित राज, प्रवीण चौबे, पवन मित्तल, संजय गुप्ता ‘मिंटू’ सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान मेधावियों का उत्साहवर्धन किया गया और उनकी उपलब्धियों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया गया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और विद्यार्थियों के सम्मान से गौरवान्वित नजर आया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

