Ballia-मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले सपा अध्यक्ष ‘अखिलेश यादव से जब भी सामना होता है गुस्सा आ जाता है’

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

अमित उपाध्याय, बलिया

फेफना, बलिया. पूर्व मंत्री और अब भाजपा नेता नारद राय की तरफ से रतसर बाजार में जनसंवाद महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Omprakash Rajbhar, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत भाजपा के तमाम नेता शामिल हुए.

रतसर बाजार की इस रैली में ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और इसके मुखिया अखिलेश यादव पर जम कर निशाना साधा. ओपी राजभर ने भोजपुरी में कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें तलाक दे दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और इसी वजह से जब भी अखिलेश यादव से सामना होता हो तो उन्हें गुस्सा आ जाता है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

राजभर ने सपा और कांग्रेस को दगा हुआ कारतूस भी करार दिया. दावा किया कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा 27 सीट भी नहीं जीत पाएगी.

इस दौरान राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषित समाज के सम्मान, अधिकार और भागीदारी के लिए निरंतर संघर्षरत है। कहा कि उनके लिए राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास का लाभ पहुँचाना है।

नारद राय की इस जनसंवाद रैली का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना था. मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ तथा मिशन 2027 की सफलता के लिए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएँ।

इस रैली में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रवींद्र कुशवाहा, राजधारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, दिनेश पाठक, सुनील सिंह समेत बलिया भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे. इस रैली को नारद राय की शक्ति प्रदर्शन रैली के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि विधानसभा चुनावों में अब आठ महीनों से भी कम का वक्त बचा है.

इस रैली के अलावा ओपी राजभर आज रसड़ा में श्री नाथ जी मठ में भी गए। उन्होंने श्री नाथ जी के पावन श्रीचरणों में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मठ में धर्म, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित एवं जनसेवा जैसे विषयों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर श्री नाथ जी मठ की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.