Ballia-उभांव पुलिस ने दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो हए ₹30 हजार वापस कराए

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना की साइबर टीम ने गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए 30 हजार रुपये सुरक्षित वापस कराकर पीड़ित को राहत दिलाई।

उभांव थाना क्षेत्र के बांसपार बहोरवा निवासी मो. तौसिफ पुत्र मुनव्वर ने 30 जून 2026 को गलती से एक अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में ₹30,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने उभांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

शिकायत मिलते ही साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश दूबे ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक एवं खाते के धारक से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्थित पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई।

रुपए वापस मिलने पर मो. तौसिफ ने उभांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश दूबे, कांस्टेबल राकेश यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल विजय नारायण सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

इस मामले में किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या अपराध घटित नहीं हुआ, बल्कि राशि गलती से ट्रांसफर हुई थी। इसलिए इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) या सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की कोई धारा लागू नहीं की गई। यह मामला साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से बैंकिंग समन्वय से धनराशि वापस कराने का है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.