Ballia-पोखरे में स्नान करते वक्त डूबने से बालक की मौत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम शमशुद्दीनपुर में गांव के बाहरी छोर पर पोखरी में स्नान करते समय डूब जाने से उसी ग्राम के सत्येंद्र राजभर (13) पुत्र रविन्द्र राजभर की मौत होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार बताया गया है कि शनिवार की अपराह्न में मृत बालक सत्येंद्र राजभर ग्राम से बाहर बकरी चराने गया हुआ था। ग्राम के अन्य बच्चों का संग पाकर वह पोखरी में नहाने चला गया। नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गया। उसके बाहर न निकलने को लेकर बच्चों ने शोर मचाया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

ग्रामीणों ने प्रयास कर उसको पानी से बाहर निकाला और जान बचने की आस में उसे सीएचसी सीयर में उपचार हेतु लाया गया। जहां जांच उपरान्त चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

मृत बालक के पिता रोजी रोटी के चक्कर में लखनऊ में काम करते है। बालक की मृत्यु की सुचना पाकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.