
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित छपिया गांव में विगत माह हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गुरुवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सहायता के तौर पर 50 हजार रूपये राशि का चेक सौंपा।
ज्ञात हो कि छपिया गांव निवासी विक्रम राजभर के घर में पिछले महीने भीषण आग लग गई थी, जिसमें उनका पूरा आशियाना एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। इस घटना में परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा था। मामले की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार के लिए 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
गुरुवार को सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी गांव पहुंचकर विक्रम राजभर, उनकी पुत्री प्रियंका राजभर एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से ₹50 हजार की सहायता राशि का चेक सौंपा। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी रही है और आगे भी हरसंभव सहयोग करती रहेगी।
सहायता राशि प्राप्त करने के बाद विक्रम राजभर एवं उनके परिवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

