बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानियां

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पूर्वांचल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां व्यवस्थाएं काफी चिंताजनक बनी हुई हैं।

इस स्टेशन पर मुंबई, दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई बड़े शहरों तक यहां से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। आसपास के जनपदों और ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग इसी स्टेशन से सफर करते हैं। स्टेशन की आय और यात्री संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद सुविधाओं के नाम पर यहां व्यवस्था लगभग शून्य बनी हुई है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

यात्रियों को रोजाना मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा नया फुट ओवरब्रिज तो बनाया गया है, लेकिन अब तक उसमें लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी दिक्कत होती है। भारी सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है।

स्थिति यह है कि सुविधा के अभाव में आज भी कई यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं। वहीं स्टेशन पर केवल एक ही रिजर्वेशन खिड़की चालू होने से यात्रियों को टिकट लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। त्योहार और छुट्टियों के समय भीड़ बढ़ने पर स्थिति और बदतर हो जाती है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि बेल्थरा रोड स्टेशन पूर्वांचल का तेजी से विकसित होने वाला स्टेशन है, लेकिन सुविधाओं के मामले में यह अब भी उपेक्षित बना हुआ है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन पर जल्द लिफ्ट, एस्केलेटर, अतिरिक्त रिजर्वेशन काउंटर समेत अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आदर्श स्टेशन की पहचान सार्थक हो सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.