Ballia-घाघरा किनारे पानी में मिला युवक का शव, चार दिन से लापता था

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव में मौनी बाबा के स्थान के पास मंगलवार की प्रातः बिरजू राजभर (32) पुत्र स्व. नन्दलाल का शव घाघरा नदी के किनारे पानी में पाया गया। वह बीते 22 मई की प्रातः करीब 9 बजे से रोजगार की तलाश में घर से बाहर निकला था, तभी से उसका पता नही चल पा रहा था।

परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन करने के बाद उभांव पुलिस के पास तहरीर दी थी. सोमवार को बिरजू की पत्नी सुनीता देवी की ओर से गुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। अब ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार की प्रातः में नदी में अज्ञात शव पाये जाने की सूचना पर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक मौके पर पहुंचे।

शव की शिनाख्त परिजनों को बुलाकर करायी। शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया है।

गांववालों के मुताबिक मृतक बिरजू काफी मेहनती तथा कामकाजी था।वह मजदूरी करके अपना दैनिक जीवन यापन करता था, मृतक की पत्नी जहां गर्भवती है वहीं उसकी एक मासूम बेटी भी है।

नदी में शव पाये जाने की घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है। पोस्ट मार्टम के बाद घटना में क्या वजह आ रही है यह जांच बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel