Ballia-सिकन्दरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया

सिकन्दरपुर,बलिया. विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया के सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष इस्लाह रहमान के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर को सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र की स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली एवं किसानों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच मशीनों सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त कराने, अधीक्षक को बदलने तथा क्षेत्र की खराब आरओ मशीनों और इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की गई। साथ ही किसानों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और सरकारी गोदामों में समय से बीज एवं खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

कांग्रेस नेताओं ने नगर पंचायत सिकन्दरपुर में बने एमआरएफ सेंटर की निष्पक्ष जांच कराने, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर प्रतिबंध लगाने तथा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में अनियमित बिजली कटौती रोकने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी शामिल रही।

इसके अलावा मालदह चट्टी स्थित विक्रमजी मंदिर में किसी प्रकार का बदलाव न किए जाने की मांग करते हुए जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की गई।

इस अवसर पर सचितानंद तिवारी, वृजेंद्र पाण्डेय, धीरेंद्र आनंद मिश्रा,  सुमंत मिश्रा, हृदया पाण्डेय, संग्राम तिवारी, नेहा देवी, मनोज, रमाकांत राय, मणिशंकर सिंह आदि शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.