
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
मनियर,बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के चांदू पाकड़ में एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंजन गुप्ता उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र संतोष गुप्ता निवासी चांदू पाकड़ बीती रात अपने पड़ोस में एक तिलक समारोह में गया था. वहां से खाना खाकर वापस लौट रहा था कि देर रात 12:30 बजे बाइक से सड़क पर गिर गया।
आसपास के लोगों ने उसे देखा तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता पूनम देवी का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था तथा एक बहन थी जिसकी मौत 1 साल पहले हो चुकी है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। संतोष गुप्ता एवं उनकी पत्नी पूनम देवी की दो संतान थे, दोनों संतानों का निधन हो गया। घटना हृदय विदारक है। परिजन शव का पोस्टमार्टम करना नहीं चाह रहे थे इसलिए पुलिस ने पंचनामा भरकर के शव को परिजनों को सूपुर्द कर दिया।
बाइक की चपेट में आकर महिला गंभीर
रसड़ा. रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के नीबू कबीरपुर चट्टी के समीप सोमवार की शाम बाइक की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वीर बहादुर यादव की 40 वर्षीय पत्नी सरोज यादव सड़क के रास्ते अपने गांव जा रही थीं तभी सड़क पार करते समय पीछे से आ रही बाइक उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकली। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें रसड़ा सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

