
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. जनपद के युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गाय को गौ माता के रूप में राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गाय भारतीय संस्कृति, धर्म और आस्था का प्रमुख प्रतीक है, इसलिए इसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि देश में लगातार गौवंश की हत्या और तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिस पर सख्त रोक लगाई जानी आवश्यक है। इसके लिए कठोर कानून बनाए जाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है।इसके अलावा गौ-तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ज्ञापन देने वालों का कहना है कि इससे न केवल भारतीय संस्कृति की रक्षा होगी, बल्कि गौवंश का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सकेगा।अंत में जिलाधिकारी से मांग की गई कि इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से आजाद भोला पांडेय (अधिवक्ता), आदर्श तिवारी (हिंदू), उजाला प्रताप तिवारी, श्याम सिंह, पंकू सिंह, विनीत तिवारी, हर्षित पांडेय व अनुराग ओझा शामिल रहे।
पूर्व ग्राम प्रधान की पुण्यतिथि पर आम के पौधे वितरित किए
हल्दी. क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा के पूर्व प्रधान स्व विजय बहादुर सिंह की 5वीं पुण्यतिथि 27 अप्रैल दिन सोमवार को उनके पैतृक आवास पर मनाई गई।इस मौके पर शिवभोरिक सिंह,आत्मा चौधरी,मुन्ना राय,मनु राय,दशरथ प्रसाद,कमलेश राय,सौरभ पटेल,छोटे सिंह,पिंटू चौधरी,मुक्तेश्वर मिश्रा, के डी पाण्डेय,शुभ नारायण राम,उदय चौधरी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर उनके पौत्र अजीत कुमार सिंह रोशन ने 30 आम के पौधे भी वितरित किए और खेतों में लगवाए।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

