Ballia-बैरिया थाने के दरोगा से मारपीट, दरोगा घायल, सड़क से पिकअप हटाने को लेकर हुआ विवाद

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बैरिया,बलिया. बैरिया क्षेत्र के रानीगंज बाजार में बैरिया थाने के रानीगंज हलका इंचार्ज प्रदीप कुमार व नारायणगढ़ के कुछ युवकों के साथ सड़क पर खड़ी पिकअप हटाने को लेकर गाली गलौच के बाद मारपीट हो गई। इसमें उप निरीक्षक प्रदीप कुमार घायल हो गए।

प्रदीप कुमार द्वारा मोबाइल पर थाने में सूचना देने पर भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई, और मारपीट करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

घटना के बारे में बताया गया कि रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी राहुल सिंह के घर शादी थी. मेहमानों के जलपान के लिए द्वाबा मिष्ठान भंडार रानीगंज से मिठाई खरीद कर दुकान के सामने ही खड़ी पिकअप पर मिठाई लादी जा रही थी। पिकअप खड़ा होने की वजह से बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तभी सादे पोशाक में रानीगंज के हल्का इंचार्ज प्रदीप कुमार आए और पिकअप हटाने के लिए चालक को कहने लगे।

चालक द्वारा पिकअप नहीं हटाने पर उन्होंने चालक को गाली दे दी। इसके बाद मिठाई खरीद रहे युवक गाली देने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते मौके पर मारपीट हो गई। दरोगा जी घायल हो गए, इसकी सूचना बैरिया थाने पहुंची जहां से भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंचकर राहुल सिंह, सौरभ सिंह, रितेश कुमार सिंह निवासी नारायणगढ़ थाना रेवती व पिकअप चालक राहुल कुमार चौधरी निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की तहरीर पर बैरिया थाने में मारपीट, हत्या का प्रयास व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित कई सुसंगत गंभीर धाराओं में उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.