Skip to content
9 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

ग्राम किशोर चेतन थाना सिकंदरपुर की बेटी उपासना राय ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत, तो सफलता अवश्य मिलती है
General Desk 10 April, 2026 1 minute read
Upasana Rai SSC CGL

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर, बलिया

सिकंदरपुर,बलिया. ग्राम किशोर चेतन थाना सिकंदरपुर की बेटी उपासना राय ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत, तो सफलता अवश्य मिलती है। वरिष्ठ पत्रकार रणजीत राय व शांति राय की पुत्री उपासना राय का केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (सहायक अनुभाग अधिकारी) के पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

उपासना राय ने एसएससी सीजीएल (SSC CGL) परीक्षा टियर 2 पास करके इस कामयाबी को हासिल किया है।. इस परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया था। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि गांव और क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

उपासना राय की प्रारंभिक शिक्षा सिकंदरपुर स्थित सन राइज पब्लिक स्कूल से शुरू हुई, जहां से उन्होंने अपनी शैक्षिक नींव मजबूत की। इसके बाद उन्होंने ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, बलिया से आठवीं तक की पढ़ाई पूरी की। आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने वाराणसी के प्रतिष्ठित सेन्ट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल (कमच्छा) में प्रवेश लिया, जहां से उन्होंने बारहवीं तक की पढ़ाई (पीसीएम) वर्ग से पूरी की। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और अनुशासन शुरू से ही स्पष्ट दिखाई देता था।

उच्च शिक्षा के लिए उपासना ने काशी विद्यापीठ से बीएससी (पीसीएम) की डिग्री हासिल की। इन्होंने एनसीसी मे सी सर्टिफिकेट भी हासिल किया हैं, वे शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही हैं और हर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई हैं। उनकी सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग को जाता है।

उपासना राय की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करें। आज के समय में जब प्रतियोगी परीक्षाएं बेहद कठिन हो चुकी हैं, ऐसे में उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए एक मिसाल बन गई है।

परिवारजनों और क्षेत्रवासियों ने उपासना राय को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है वही उपासना के दादा दादी, बड़े पापा प्रेम शंकर राय, त्रिलोकी नाथ राय, राणाप्रताप राय, चाचा बिपिन बिहारीराय व पूरा परिवार नें बिटिया को और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। निश्चित रूप से, उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सिकंंदरपुर

Post navigation

Previous: बलिया के शिवम मिश्र ने ISRO द्वारा आयोजित स्पेसक्राफ्ट मिशन ऑपरेशन्स सम्मेलन SMOPS 2026 में लिया हिस्सा
Next: Ballia-नगरा में गोह के अंगों की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोह के अंग बरामद

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Dharna
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

General Desk 8 October, 2026
Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

You may have missed

Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026
Sikandarpur Dharna
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

General Desk 8 October, 2026
Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.