
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. गोंड समाज के युवाओं ने सोमवार को “घेरा डालो-डेरा डालो” आंदोलन के तहत बांसडीह तहसील का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। गांव-गांव में 28 मार्च को हुई नुक्कड़ सभाओं का असर सोमवार को देखने को मिला, जब सैकड़ों की संख्या में लोग अंबेडकर तिराहे पर जुटे और वहां से जुलूस निकालकर तहसील परिसर पहुंचे।
जुलूस सुबह करीब 11 बजे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तिराहे से निकला और नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने शासनादेश 3 नवंबर 2021 के अनुपालन में गोंड जनजाति के जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठाई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्वांचल छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ ने कहा कि शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अभिलेखों में गोंड अंकित पाए जाने पर बिना किसी बाधा के प्रमाण पत्र जारी किया जाए, लेकिन बांसडीह तहसील में इसका खुला उल्लंघन हो रहा है।
उन्होंने कहा, “गोंड समाज के छात्र-नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में छात्रवृत्ति, भर्ती और अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो यह आंदोलन तहसील से निकलकर जिला और प्रदेश स्तर तक जाएगा।”
ऑनलाइन आवेदन बार-बार हो रहे निरस्त होने का आरोप
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा बार-बार आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। इससे युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भूमिहीन आवेदकों के लिए भी शासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आंदोलन में नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’, अरविंद गोंडवाना, मनोज शाह, उमाशंकर गोंड, विनय गोंड, लल्लन गोंड, विजय शंकर गोंड, हरिकृष्ण गोंड, हरेंद्र गोंड, चंदन गोंड, गणेश गोंड, राहुल गोंड समेत बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान और ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

