Ballia-बरनवाल सेवा समिति की ओर से भव्य होली मिलन समारोह

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बरनवाल सेवा समिति की ओर से नगर के बरनवाल बैश्य अतिथि भवन के परिसर में गुरुवार की शाम होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बरनवाल बैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकान्त बरनवाल शामिल हुए.

श्रीकान्त बरनवाल ने सभी को होली मिलन की बधाई देते हुए इस समारोह में मातृ शक्ति की भारी संख्या देख प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि होली का पर्व एक ऐसा मौका है, जहां टूटे दो दिलों की मुलाकात से गिले शिकवे दूर होकर, हाथ में हाथ मिलाकर एक हो जाते है और मित्रता की नई शुरुआत करते हैं। उन्होनें बरनवाल समाज की ओर से बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। स्थानीय नगर के बरनवाल बैश्य अतिथि भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण के प्रस्ताव पर हर सम्भव आर्थिक सहयोग दिलाने का भरोसा भी दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे उत्तर प्रदेशीय बरनवाल वैश्य सभा प्रदेश मंत्री रवीन्द्र बरनवाल ने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर आपसी एकता को मजबूत किये जाने पर बल दिया। कहा कि राजनीतिक पकड़ में हम काफी दूर नजर आ रहे हैं। इसमें भी हमारी सहभागिता भावी पीढ़ी को रोजी रोटी हेतु न्याय पाने के लिए जरुरी है। इसके लिए आपसी एकता को मजबूत किये जाने पर बल दिया।

रसड़ा से आए ओमप्रकाश बरनवाल ‘‘ओम जी‘‘ ने बरनवाल समाज को पिछड़ी जाति में शामिल किये जाने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाने की मांग मुख्य अतिथि से की।  समारोह की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जी बरनवाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत अनेक अतिथियों के समय से पधारने पर उनका आभार प्रकट किया। समारोह की सफलता पर समाज से मिले आर्थिक सहयोग की सराहना की। विशेष रुप से समारोह के आयोजन में हर सम्भव सहयोग देने वालों का भी आभार प्रकट किया।

इस मौके पर जयप्रकाश बरनवाल, राजेन्द्र बरनवाल, मनोज बरनवाल, अनिरुद्ध बरनवाल, सुन्दर प्रकाश बरनवाल, अनुपम बरनवाल, योगेश्वर बरनवाल पप्पू जी, ओमप्रकाश बरनवाल, घनश्याम बरनवाल, रामेश्वर बरनवाल विक्की, अभिषेक बरनवाल, गोपाल बरनवाल, कृष्णा बरनवाल, सुरेश बरनवाल, प्रियांशु बरनवाल, शुभम बरनवाल, जयप्रकाश बैद्य, महिलाओं में शुभि बरनवाल, मीनू बरनवाल, रागिनी बरनवाल, निवेदिता बरनवाल, उपमा बरनवाल, रंजना बरनवाल, सौम्या बरनवाल, तारा देवी बरनवाल, मिथिलेश बरनवाल, हर्षिता बरनवाल व नीलम बरनवाल समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। संचालन में आदर्श बरनवाल संग श्रेया बरनवाल ने अत्यन्त ही रोचक ढंग से किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.