

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. वीर बाल दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों के साथ वीर बाल दिवस का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके उपरांत शिक्षा, कला एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बालिकाओं एवं बालकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास झलकता नजर आया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस अवसर पर राधा कृष्णा स्कूल, सनबीम स्कूल, बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों, नव भारती नारी विकास समिति तथा कृति सोशल वेलफेयर से जुड़े शिक्षकगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, साहस एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाई गई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

