

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
पंकज सिंह, बलिया
बलिया. स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए अधिक से अधिक मतदाता बनाने के लिए भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक स्नातक एम एल सी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रिय संयोजक सुरेन्द्र नारायण सिंह रहे।
बैठक को संम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जितने अधिक मतदाता बढ़ेंगे, चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को उतना ही अधिक लाभ मिलेगा। स्नातक एमएलसी-2026 का चुनाव अगले वर्ष अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। उन्होंने जिला संयोजक और सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा संयोजकों से मतदाता सूची निर्माण कार्य में युद्ध स्तर पर जुट जाने का आग्रह किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कहा कि प्रत्येक बूथ से कम से कम तीस मतदाता बनाना है। एम एल सी चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार जीते, इसकी तैयारी अभी से करनी है। कहा कि सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी इस काम में आज से ही जुट जाएं।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अगामी होने वाले चुनाव मे पार्टी के प्रत्याशी चुनाव तभी जितेंगे जब अधिक से अधिक मतदाता अपने आसपास बनाया जाएगा,सभी लोग अपने स्तर से प्रयास करें।इस मौके पर शेषनाथ आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह,प्रदीप सिंह, संजीव कुमार डम्पू, आलोक शुक्ला, कृष्णा पांडेय, सतबीर सिंह,मनोरमा गुप्ता, नकुल चौबे, जयप्रकाश जायसवाल, नितेश मिश्रा, सचिदानन्द सिंह,रणजीत कुशवाहा, जिला पदाधिकारी गण, मण्ड़ल अध्यक्ष गण, छठ्ठूराम उपस्थित रहे।संचालन अभियान संयोजक आलोक शुक्ला जिला महामंत्री ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

