Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • संझवत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की झलकियां
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

संझवत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की झलकियां

दीपावली के मौके पर बहनो को फ्री में एक गैस सिलेंडर सरकार देने जा रही है. हमारी सरकार ने 10 करोड़ लोगो को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने जा रही हैं.
Central Desk 3 November, 2023 1 minute read
Highlights of Chief Minister Yogi Adityanath's program
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की झलकियां

1. सुबह 09 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं बच्चों की भीड़ उमड़ने लगी जो 1:30 बजे तक आने का क्रम जारी रहा.
2. सभा स्थल पर जहाँ महिलाओ को ससम्मान पुलिस प्रशासन उन्हें बैठने में व्यस्त रही वही पुरुष वर्ग पूरे समय भटकते रहे.
3. पुलिस सुबह से ही वाहनों को खड़ा कराने से लेकर सुरक्षा व्यस्था में पूरी तरह मुस्तैद रही.
4. काले कपड़े टीशर्ट, कुर्ता आदि पहन कर आने वाले लोगो को पुलिस ने तत्काल बाहर का रास्ता दिखा दिया.
5. भीड़ को देख भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे.
6. भीड़ के चलते काफी लोगो का साथ छूट जाने से लोग मोबाइल से एक दूसरे का लोकेशन लेने में जुटे रहे.
7. क्षमता से अधिक लोगो की भीड़ उमड़ जाने से प्रशासन के हाथ पाँव फूलने लगे.
8. मुख्यमंत्री के आने से पहले जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा वही महिला भाजपा कार्यकर्ताओ का उदबोधन भी चलता रहा.
9.बांसडीह क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री के आने से क्षेत्र की जनता काफ़ी उत्साहित दिखी.
10. मुख्यमंत्री का उड़न खटोला ठीक 1:45 पर उतरा.
सभा स्थल पर आते ही सभा स्थल पर उपस्थित जनसमुदाय ने खड़ा होकर तालियो के साथ किया स्वागत.
11. क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चांदी का तीर और धनुष देकर सम्मानित किया.
12 – परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने महाराणा प्रताप का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र से सम्मानित किया.
13- सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र देकर समान्नित किया.
14 – प्रशासन के तरफ से जिलाधिकारी रबिन्द्र कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया.
Highlights of Chief Minister Yogi Adityanath's program

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बलिया जो रास्ता तय करता हैं देश उसका अनुसरण बाद में करता है.

Highlights of Chief Minister Yogi Adityanath's program

आजादी की लड़ाई मंगल पांडेय ने मेरठ की छावनी में बगावत की और उसके बाद पूरे देश मे आजादी की लौ जग गई. देश में 1942 में बलिया सबसे पहले आजाद हो गया था. देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए 1977 में बलिया से ही, जयप्रकाश नारायन ने बिगुल फूंकाऔर कांग्रेस के अत्याचार का पहला विरोध, चंद्रशेखर जी ने किया.

Highlights of Chief Minister Yogi Adityanath's program

यही सब बातें बलिया की एक अलग पहचान दिलाती हैं. माताओं बहनो के लिए नारी शक्ति विधेयक नई संसद में पास हुआ, यह एक ऐतिहासिक क्षण था.

Highlights of Chief Minister Yogi Adityanath's program

उन्होंने कहा कि
दीपावली के मौके पर बहनों को फ्री में एक गैस सिलेंडर सरकार देने जा रही है.
हमारी सरकार ने 10 करोड़ लोगो को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने जा रही हैं.
बेटियों की शादी के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हम 51000 रुपये दे रहे है.
उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प लिया है कि बेटियों बहनो के ऊपर किसी ने भी आँख उठाई तो यमराज भी उसको नही बचा पाएंगे.

लोकनायक के जन्म स्थान व जन नायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय का विकास भी हम करेंगे.
पूर्वांचल एक्सप्रेवे का लिंक बलिया से जुड़ने जा रहा है, जिसका लाभ सबको मिलेगा.
बलिया के विकास को हम पिछड़ने नहीं देंगे. यह बलिया एक तरफ गंगा नदी तो दूसरे तरफ घाघरा नदी से जुडा है जिसका लाभ बलिया के लोगो को मिलेगा. हम परिवहन की ब्यवस्था बनायेगे.
वेसिक शिक्षा में महिलाओ को अधिक से अधिक सीट देंगे.

Highlights of Chief Minister Yogi Adityanath's program

आये हुए अतिथियो का आभार व स्वागत विधायक केतकी सिंह ने किया.
नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,दानिश आजाद अंसारी, राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर, सांसद रविंद्र कुशवाहा, सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त,राज्य सभा सांसद नीरज शेखर,एम एल सी रविशंकर सिंह पप्पू, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, रंजना राय, सुनीता श्रीवास्तव, मनोरम गुप्ता, विश्राम सिंह, शांत स्वरूप सिंह गुड्डू ,आदि रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायिका केतकी सिंह के मैरीटर घर जाने के बाद बलिया के तिखमपुर निवासी शैलेंद्र प्रसाद पुत्र मोहन प्रसाद उम्र 52 वर्ष ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिसमें जमीन और पैसे की लेनदेन पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के जवानों ने तुरंत उसकी आग बुझाई और तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का संबोधन ना होना उपस्थित जन समुदाय में चर्चा का विषय बना रहा.

मुख्यमंत्री का उड़न खटोला अपने निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट देर से उत्तरा. मुख्यमंत्री का संबोधन 18 मिनट का रहा.

 

  • बांसडीह, बलिया से रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह भाजपा मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैरीटर विधायक

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह का प्रयास
Next: पशुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार- उभांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.