Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • तहसील बलिया में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
  • जिला जवार

तहसील बलिया में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी.अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
Central Desk 21 October, 2023 1 minute read
Main Complete Solution Day organized under the chairmanship of District Magistrate in Tehsil Ballia
तहसील बलिया में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए करें निस्तारण: डीएम

 

बलिया. सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया.

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने तहसील बलिया में मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए . इस मौके पर राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, ग्राम्य विकास, जल निगम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के कुल 30 मामले आए,जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया.

शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी.अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े.

उन्होंने कड़े तेवर में चेतावनी दी कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारियों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएग.इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस० आनंद, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र,पंचायती राज अधिकारी यतेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव, उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा सहित सभी जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद थे.

आइजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण न करने वाले अधिकारियों को दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस के मामले को निपटाकर सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों की समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा रोजाना होती है और संबंधित विभाग से फीडबैक ली जा रही है. आइजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण पर शासन का जोर है. उन्होंने कहा कि कई बार मैंने अधिकारियों को लिखत पढत और मौखिक रूप से भी चेतावनी दी है.

जिलाधिकारी ने कहा कि आइजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण जरूरी है. सभी विभागों के मुख्य अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग कर इन मामलों का निस्तारण करें, किसी छोटे कर्मचारी के भरोसे ना छोड़े.

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी और कहा कि आईजीआरएस के मामले किसी भी स्थिति में डिफाल्टर ना होने पाए, इसका ध्यान रखा जाए. जिन अधिकारियों की वजह से जनपद के रैंकिंग खराब हो रही है, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और नोडल अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भेजी जाएगी. उन्होंने सीएम डैशबोर्ड के अब तक के डाटा को पोर्टल पर फीड करने का निर्देश दिया.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार राजस्व विद्युत सम्पूर्ण समाधान दिवस सिंचाई

Post navigation

Previous: बलिया लाइव स्पेशल: शिक्षकों-कर्मचारियों ने चेताया, पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुआ तो 2024 में सरकार के खिलाफ करेंगे मतदान
Next: जे एन सी यू में उद्यान विभाग के विद्यार्थियों ने की प्रयोगात्मक कार्य एवं मौसमी सब्जियों की बुआई

ये भी पढ़ें

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.