Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया लाइव स्पेशल: किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कृषि भवन में सुनी किसानों की समस्याएं
  • खेती-बारी
  • जिला जवार

बलिया लाइव स्पेशल: किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कृषि भवन में सुनी किसानों की समस्याएं

इस अवसर पर डीडीओ राजित राम मिश्र, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, डीएसओ रामजतन यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनपद के किसान भाई मौजूद थे.
Central Desk 18 October, 2023 1 minute read
Ballia Live Special: On Farmer's Day, District Magistrate listened to the problems of farmers in Krishi Bhawan.
किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कृषि भवन में सुनी किसानों की समस्याएं
बलिया में मोटे अनाजों के खरीद के लिए खुला क्रय केंद्र

बलिया. किसान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कृषि भवन सभागार में किसान दिवस की बैठक आयोजित की गई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका शीघ्र निस्तारण किया जाए.

Ballia Live Special: On Farmer's Day, District Magistrate listened to the problems of farmers in Krishi Bhawan.

खासकर कृषि, सिंचाई व बिजली विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से किसान भाइयों की बातों का ख्याल रखने को कहा.

इस अवसर पर किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. कुछ किसानों ने कहा कि सरकारी ट्यूबेल का ट्रांसफार्मर और मोटर जलने की वजह से सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है, इसका कारण बिजली विभाग को बताते हुए तत्काल निदान कराने की अपील की.

इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण करें.हिदायत भी दिया कि किसानों की समस्या के समाधान करने में अगर लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई तय है.

Ballia Live Special: On Farmer's Day, District Magistrate listened to the problems of farmers in Krishi Bhawan.

किसानों ने जिलाधिकारी को जनपद में कुछ स्थानों पर लो वोल्टेज, जर्जर तार, पैसा जमा है और मीटर न लगने की समस्या एवं फीडर की जैसी समस्याओं से अवगत कराया.

इस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से तत्काल इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये. एक किसान ने कहा कि बहुत पहले उसने बिजली का कनेक्शन को निरस्त करवाया था फिर भी बिजली का बिल आ रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को समिति बनाकर एक सप्ताह में मामले के निस्तारण करने के निर्देश दिए.

किसानों ने डीएपी और यूरिया एवं रबी सीजन के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी और सहकारी समिति के अधिकारियों से शासन से मांग पत्र जारी कर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और बीज उपलब्धता के निर्देश दिए, ताकि रबी सीजन में किल्लत से बचा जा सके. साथ ही कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए.

Ballia Live Special: On Farmer's Day, District Magistrate listened to the problems of farmers in Krishi Bhawan.

किसानों ने जिलाधिकारी से केसीसी लोन की सीमा बढ़ाए जाने और मोटे अनाजों की बिक्री के लिए मोबाइल वैन की सुविधा के लिए अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने शासन स्तर से पहल कर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया.

जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि आप अपने फसल धान, मक्का और बाजरे को बेचने के लिए सरकार द्वारा खोले गए क्रय केंद्र पर ही लाकर बेचे, जिससे आप किसान भाइयों को फसलों का उचित मूल्य मिल सके.

जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि सभी क्रय केन्द्रों पर फसलों की खरीद पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए. मिलर के माध्यम से खरीद नहीं होनी चाहिए. शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी बैठक के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं रखी है, उसकी अगली बैठक से पहले तक समाधान करके आएँ, तभी इस किसान दिवस की बैठक सार्थक सिद्ध होगी.

उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि धान और दूसरी फसलों से संबंधित पराली खेतों में कदापि न जलाएं, प्रबंधन यंत्रों या डिकम्पोजर से अवशेषों को सड़ाकर मृदा स्वास्थ्य संरक्षित करें.

सरकार ने फसलों के अवशेष को खेतों में जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है. कहा कि गो आश्रय स्थलों पर गोबर मिलाकर पराली से कंपोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया चल रही है. अन्य किसानों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.

इस अवसर पर डीडीओ राजित राम मिश्र, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, डीएसओ रामजतन यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनपद के किसान भाई मौजूद थे.

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव स्पेशल बलिया समाचार मक्का मोटे अनाज यूरिया

Post navigation

Previous: बलिया के 168 विद्यालयों के शिक्षकों को मिला टैबलेट
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 18 October 2023

ये भी पढ़ें

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.