Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE (Since 2012) – Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV ना अख़बार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • यूपी में भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के आधार पर सरकार चलाने को संकल्पित-भूपेंद्र चौधरी
  • बलिया शहर

यूपी में भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के आधार पर सरकार चलाने को संकल्पित-भूपेंद्र चौधरी

मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया जनपद में हमारे जैसे कार्यकर्ता को इस इतने बड़े आयोजन में पहुंचकर भाग लेने का मौका मिला, यह सौभाग्य की बात है.
Central Desk 7 October, 2022 1 minute read
Committed to run the government in UP on the basis of Indian culture and Sanatan Dharma - Bhupendra Chaudhary

–श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का परिदृश्य कुंभ मेला के समान धर्मेंद्र
दुबहर, बलिया. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के जनाड़ी ढाले के निकट चल रहे श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संतो के बीच पहुंचे.

 

उन्होंने मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया जनपद में हमारे जैसे कार्यकर्ता को इस इतने बड़े आयोजन में पहुंचकर भाग लेने का मौका मिला, यह सौभाग्य की बात है. उन्होंने महायज्ञ के सफलता के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए कहां की आस्था के इस महाकुंभ में हम आशा करते हैं कि उत्तर प्रदेश में भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के आधार पर सरकार का संचालन करते रहेंगे. यह बहुत बड़ा आयोजन है. इसके लिए व्यवस्था में लगे सभी के प्रति शुभकामना व्यक्त करता हूं. उन्होंने बार-बार लक्ष्मी प्रपन्नाचार्य जीयर स्वामी को नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया.

 

कार्यक्रम को आयोजित करने वाले प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा के सदस्य नीरज शेखर एवं क्षेत्रीय जनता के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि यह कुंभ की तरह है. इस क्षेत्र में जनता की उमड़ी भीड़ अपार श्रद्धा की प्रतीक है जो बलिया के जनमानस के मनोविचार को उद्बोधित करता है.

 

गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम की तुलना कुंभ के मेले से की. इस अवसर पर व्यास पीठ पर दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर , कमलेश सिंह मौजूद रहे.

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम बलिया आगमन पर सिताब दियारा जाते समय एनएच 31 के शिवरामपुर, नगवा-अखार, बेयासी, घोड़हरा, दुबहड़, बसरिकापुर, नीरूपुर, परसिया, नंदपुर एवं हल्दी आदि विभिन्न चट्टियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न लोगों ने जोरदार स्वागत किया.

 

लोग सुबह से ही जगह-जगह फूल-माला एवं बैंडबाजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे. ज्यों ही प्रदेश अध्यक्ष सहित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि का काफिला आया तो लोग भाजपा समर्थित नारों का जयघोष करते हुए फूल मालाओं से स्वागत कर रहे थे.

अपने स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित मंडल अध्यक्ष अमित कुमार दुबे तथा भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं का ऋणी हूं. कहा कि बलिया के विकास के लिए हमसे जितना संभव हो सकेगा, उतना करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा.

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद भारती, बलदेव गुप्ता टप्पू, रजनीश पांडेय गबड़ू, मोहन दुबे, अन्नपूर्णानंद तिवारी, शशिकांत चौबे, चेतन गुप्ता, लिखु पांडेय, छोटू सिंह, बृजेश पांडे, अंजनी यादव, छोटेलाल गोड़, गगन पांडेय, गोलू दुबे आदि उपस्थित रहे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: कुएं में गिरा सांड, घायलावस्था में ग्रामीणों ने निकाला बाहर
Next: पांडेपुर ढाला पर 6 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन दूसरे दिन प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह व सांसद नीरज शेखर के आश्वासन पर हुआ समाप्त

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.