Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • रेवती
  • ऐतिहासिक दुर्गा विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे,ढोल -तासे,नगाड़े और मनमोहक झांकियों के साथ निकला
  • रेवती

ऐतिहासिक दुर्गा विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे,ढोल -तासे,नगाड़े और मनमोहक झांकियों के साथ निकला

नगर के परंपरा के अनुसार गुदरी बाजार स्थित मूर्ति नंबर दो बड़ी बाजार स्थित मूर्ति नंबर 1 से मिली. जहां से दोनों मूर्तियां मूर्ति नं.तीन से मिलते हुए तीनों मूर्तियां लाइन में लगने के लिए बीज गोदाम की तरफ रवाना हो गई.
Central Desk 7 October, 2022 1 minute read
durgapooja

रेवती, बलिया. स्थानीय नगर पंचायत का ऐतिहासिक दुर्गा विसर्जन जुलूस गुरूवार को गाजे-बाजे,ढोल -तासे,नगाड़े तथा मनमोहक झांकियों के साथ निकला. जो अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित स्थल पर जाकर देर सायं मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ.

 

नगर के परंपरा के अनुसार गुदरी बाजार स्थित मूर्ति नंबर दो बड़ी बाजार स्थित मूर्ति नंबर 1 से मिली. जहां से दोनों मूर्तियां मूर्ति नं.तीन से मिलते हुए तीनों मूर्तियां लाइन में लगने के लिए बीज गोदाम की तरफ रवाना हो गई.

 

तत्पश्चात पुलिस की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर स्थापित 22 दुर्गा प्रतिमाएं बीज गोदाम पर लाइन में लगी. वहां से करीब दो बजे विशाल दुर्गा विसर्जन जुलूस नगर के उत्तर टोला दुर्गा मंदिर,बुढ़वा शिव मंदिर,पुल,डाकघर,बिचला गढ़ हनुमान मंदिर, गुदरी बाजार,तिवारी मोहल्ला,ठाकुरबारी,रामलीला मैदान, सेनानी पथ से आधा दर्जन से अधिक मूर्तियां दह ताल में वहीं अधिसंख्य मूर्तियां बस स्टैंड होते हुए कोलनाला नाला में देर सायं तक विसर्जित करने का क्रम जारी रहा. 22 दुर्गा प्रतिमाओं तथा करीब 8 दर्जन से अधिक अन्य प्रतिमाओं के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे जुलूस में जहां बच्चे,बूढ़े,नौजवान ढ़ोल,नगाड़े तथा भांगड़े की धुनों पर थिरक रहे थे।वहीं माता रानी के भक्ति मय नारों से मानों पूरा आकाश मंडल गुंजायमान हो रहा था. जुलूस में विभिन्न समितियों द्वारा निकाली गई मनमोहक झांकियां लोगों को बरबस ही अपने तरफ आकृष्ट कर रही थी.

 

जुलूस को देखने के लिए लोग अपने अपने दरवाजे तथा छतों पर चढे़ थे. जुलूस के क्रम में जगह-जगह महिलाओं द्वारा मूर्तियों का पूजन अर्चन किया जा रहा था. सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह,एसएसआई बृजेश सिंह,एसआई धर्मेन्द्र दत्त,चन्द्रभूषण पाण्डेय जुलूस में मुस्तैद रंहे. जुलुस में मुख्य रुप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय “कनक”,राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह माण्डलू, अतुल पाण्डेय बब्लू,अमित पांडेय पप्पू,ओंकार नाथ ओझा,महेश तिवारी,भोला ओझा,संतोष चौरसिया,गोल्डू केशरी, टीएन उपाध्याय,राजेश,कलयुगी पाण्डेय,कुन्दन पाण्डेय आदि रहे.

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह 7 अक्टूबर को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Next: बाइक और टेंपो की आमने सामने टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-दो बाइकों की सामने से टक्कर, इलाज करा कर लौट रहे दंपति समेत 6 घायल, दो लोगों की हालत गंभीर

General Desk 10 August, 2026
रेलवे ट्रैक सांकेतिक चित्र
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दिल्ली कमाने गया था, घर लौटते समय हुई दुर्घटना

General Desk 20 July, 2026
OMveer Singh SP Ballia
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • रेवती

Ballia-कामजी गोंड़ मौत मामले में एसआई  सचिन सरोज और सिपाही अंकित सिंह निलंबित, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

General Desk 14 July, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.