Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का आम जनता से फीडबैक लेकर होगा सत्यापन, लापरवाही होने पर होगी कार्यवाही- डीएम
  • जिला जवार

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का आम जनता से फीडबैक लेकर होगा सत्यापन, लापरवाही होने पर होगी कार्यवाही- डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता से फीडबैक लेकर अभियान के कार्य का सत्यापन किया जाएगा. जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनके ऊपर कार्यवाही भी होगी
Central Desk 23 June, 2022 1 minute read
dm meeting

– आम जनता से फीडबैक लेकर होगा अभियान के कार्य का सत्यापन

– बैठक में अनुपस्थित रहने पर दो प्रभारी चिकित्साधिकारियों का रोका वेतन

बलिया:  दिनांक 1 से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने की.

उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.सभी विभागों से सम्बंधित जिम्मेदारी देते हुए उसके हिसाब से प्लान बनाकर कार्य करने को कहा. 16 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान की भी समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित होने पर सीएचसी सीयर व बांसडीह के प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया.

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता से फीडबैक लेकर अभियान के कार्य का सत्यापन किया जाएगा. जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनके ऊपर कार्यवाही भी होगी

नगरनिकाय के सफाई निरीक्षक व पंचायत राज विभाग के एडीपीआरओ को बैठकर माइक्रोप्लान बना लेने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग युद्धस्तर पर कराया जाए. नगरपालिका बलिया की फॉगिंग मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर कहा कि दो दिन के अंदर उसे ठीक कराकर अवगत कराएं. आवश्यकता पड़ने पर अन्य निकायों से लेकर फागिंग कराकर वापस कर दें .

मलेरियायूनिट से जुड़े अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए. चूहों व छछुंदरों को नियंत्रित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी से जानकारी ली. सुकरबाड़ों को आबादी से दूर शिफ्ट करने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग को दी। अन्यथा की स्थिति में सख्ती बरतने को कहा. हर सीएचसी-पीएचसी व उप केंद्रों पर पोस्टर-बैनर के जरिए लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए.

 

बेसिक शिक्षा व पंचायत राज विभाग के अधिकारी को फटकार

झाड़ियों की कटाई नहीं होने को लेकर पंचायती राज विभाग के अधिकारी से सवाल किया. उन्होंने कहा कि यह लोगों से स्वास्थ्य से जुड़ा कार्य है, ऐसे कार्य में लापरवाही ठीक नहीं है. शीघ्र इस अभियान से जुड़े अपने विभाग के कार्य को करके अवगत करावें. जागरूकता से सम्बंधित कार्य भी ठीक से नहीं होने पर बेसिक शिक्षा के अधिकारी पर नाराजगी जताई.

 

आम जनता से पूछकर करूंगी सफाई कार्य का सत्यापन- डीएम

उन्होंने कहा कि बलिया बाढ़ प्रभावित जनपद है, ऐसे में संचारी रोग के प्रति यहां और सजग रहने की जरूरत है. साफ-सफाई व संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया. यह भी कहा कि स्वयं भ्रमण करूंगी और आम जनता से पूछकर सफाई कार्य का सत्यापन करूं गी. बेहतर सफाई का यही मानक होगा। इसलिए कार्य ऐसा हो कि आम जनता को लगे कि सफाई हो रही है. बैठक में सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ नीरज पांडेय, डॉ केशव व अन्य अधिकारी थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

बैरिया. जिला अधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को सदर व बैरिया तहसील क्षेत्र में बाढ़ विभाग की चल रही परियोजनाओं के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान कुछ प्रोजेक्ट के कार्य की रफ्तार काफी धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की. बाढ़ बिभाग के एसडीओ को निर्देश दिया कि संबंधित ठेकेदारों को तत्काल संसाधन व मजदूर बढ़ाएं. अगर कोई भी ठेकेदार कार्य में शिथिलता बरतता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

(शशि सिंह की रिपोर्ट)

 

Tags: बलिया समाचार रोग नियंत्रण संचारी समीक्षा समीक्षा बैठक

Post navigation

Previous: भाजपा जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में हुआ विचार विमर्श
Next: बांसडीह – रेवती मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटना

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.