Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • संवाद, संपर्क और सहयोग के माध्यम से बलिया को आगे बढ़ाएं- योगेंद्र उपाध्याय
  • बलिया शहर

संवाद, संपर्क और सहयोग के माध्यम से बलिया को आगे बढ़ाएं- योगेंद्र उपाध्याय

मंत्री श्री उपाध्याय ने पशु चिकित्सा विभाग से पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इसके लिए नस्ल सुधार योजना भी चलाई जा रही है. शिक्षा विभाग के संबंध में उन्होंने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन किए जाने पर जोर दिया.
Central Desk 14 June, 2022 1 minute read
Take Ballia forward through dialogue, contact and cooperation- Yogendra Upadhyay

बलिया. उच्च शिक्षा मंत्री ,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश योगेंद्र उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कहा कि जनपद को संवाद, संपर्क और सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाना है. मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने मंत्री को बताया कि बलिया में 6 सर्किल है तथा 23 थाने हैं. जिनमें महिला सुरक्षा दल का गठन किया गया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही हैं.

पशुपालन विभाग के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने मंत्री को बताया कि जनपद में गौशालाओं में पशुओं के रहने की व्यवस्था की गई है. साथ ही उनकी चिकित्सा व्यवस्था भी देखी जाती है. पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है ताकि आने वाले बारिश के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थलों में उपस्थित गोबरों का प्रयोग प्राकृतिक खेती के लिए किया जाए. उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे के मैदानों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना सरकार की योजना है. प्राकृतिक खेती के लिए उन्होंने अलग से उत्पादन केंद्र खोलने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पाद का तिगुना दाम मिलता है. इससे किसानों को लाभ होगा.

मंत्री श्री उपाध्याय ने पशु चिकित्सा विभाग से पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इसके लिए नस्ल सुधार योजना भी चलाई जा रही है.

शिक्षा विभाग के संबंध में उन्होंने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन किए जाने पर जोर दिया. ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत उन्होंने स्कूली भवनों के रखरखाव और उनके निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली.

चिकित्सा विभाग से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्योंकि जनपद में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है उसका कारण जमीन की अनुपलब्धता है. उन्होंने सीएमओ और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जाए. उन्होंने संविदा पर काम कर रहे डॉक्टरों पर नजर रखने के लिए कहा था. साथ ही उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली.

श्रम विभाग से उन्होंने साइकिल वितरण कार्यक्रम के संबंध में पूछताछ की और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए. अमृत सरोवर योजना के संबंध में उन्होंने श्रम विभाग से कहा कि श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए. साथ ही इन श्रमिकों को सरकार द्वारा मिलने जाने वाली अन्य योजनाओं के लाभ से भी जोड़ा जाए.

कोविड के अंतर्गत उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने उसके रखरखाव के संबंध में जानकारी हासिल की. उन्होंने कहा कि क्योंकि कोरोना फिर से फैल रहा है अतः इस संबंध में पहले से ही तैयारी कर ली जाए.

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए. हर घर नल योजना के संबंध में जानकारी ली और जनपद में जल में आर्सेनिक की अधिकता अधिक होने से पेयजल के संबंध में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि गंगा से पानी लेकर उसका शुद्धिकरण कर हर घर तक पहुंचाया जाए.

कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत उन्होंने जिला प्रोवेशन अधिकारी से इस संबंध में जानकारी ली. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के विषय में उन्होंने चर्चा की और कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन की तिथि 17 जून से बढ़ाकर 22 जून कर दी जाए. जिससे कि जनप्रतिनिधि भी उसमें शामिल हो सके.
दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अंतर्गत उन्होंने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी से दिव्यांगों को वितरित की जाने वाली ट्राई साइकिल के संबंध में जानकारी ली.

नगर पालिका से उन्होंने कटहल नाला में अभी तक की हुई प्रगति के संबंध में पूछताछ की और कहा कि समय रहते इस कार्य को पूरा कर लिया जाए क्योंकि बारिश आने के बाद नाले में जलभराव हो जाएगा जिससे काम समय से पूरा नहीं हो पाएगा.

मंत्री श्री उपाध्याय ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं को गंभीरता से लें. अपनी जिम्मेदारी समझे और सामूहिक रूप से काम करें. उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह विजन है कि गुजरात मॉडल की तरह उत्तर प्रदेश को भी विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुने और अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करें. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को नंबर वन प्रदेश बनाना है. साथ ही उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए क्योंकि यह जनता द्वारा चुने हुए होते हैं. लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुना हुआ प्रतिनिधि ही जनता की आवाज होता है.

 

इस अवसर पर माननीय सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, माननीय सांसद नीरज शेखर, माननीय सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू तथा बांसडीह विधायिका केतकी सिंह भी उपस्थित थी.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार योगेंद्र उपाध्याय संपर्क संवाद सहयोग

Post navigation

Previous: फोटोनिक्स एवं फाइबर ऑप्टिक्स लैब का उद्घाटन
Next: श्रीनाथ मठ में ऐतिहासिक रोट पूजन और लाठी पूजन में भक्तों ने लाठियों संग किया शौर्य व शक्ति का प्रदर्शन

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.