Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • 1029 करोड़ की लागत से दोहरीकरण व विद्युतीकरण होगा
  • Uncategorised

1029 करोड़ की लागत से दोहरीकरण व विद्युतीकरण होगा

फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य को 1029 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति दी गई है. ऐसा कहना है रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा का. श्री सिन्हा ने फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास फेफना जंक्शन स्टेशन पर रविवार को आयोजित एक समारोह में किया
News Desk 24 October, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
manoj_sinha_1

बलिया। फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य को 1029 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति दी गई है. ऐसा कहना है रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा का. श्री सिन्हा ने फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास फेफना जंक्शन स्टेशन पर रविवार को आयोजित एक समारोह में किया.

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर गाड़ियों का आवागमन तीव्र गति से हो सकेगा, जिससे यात्री कम समय में अपने मंजिल पर पहुंचेंगे. उन्होने कहा कि आवागमन के साधन बढ़ने से तथा फेफना-इन्दारा एवं मऊ – शाहगंज खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण हो जाने पर क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल के आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए पांच वर्ष  में साढ़े आठ लाख  करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय किया गया है. इस वर्ष रुपये एक करोड़ 21 लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा है. स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय रेल को हर दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं तथा इसके लिए अनेक स्तरों पर काम किया जा रहा है. रेल संचलन को प्रभावी बनाने के लिए जरूरी आधारभूत ढ़ांचे को विकसित करना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है, जिससे रेल परिवहन सुगम, सहज,  सुरक्षित तथा तीव्रगामी हो सके.

गोरखपुर में विद्युत लोक शेड के स्थापना को भी स्वीकृति दी गई है. वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद खण्ड के दोहरीकरण का शिलान्यास सोमवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल नई तकनीक को अपनाकर तीव्रगामी गाड़ियां चलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमे काफी सफलता भी मिली है.

इसे भी पढ़ें – फेफना में 12 करोड़ की लागत से बनेगा विशालकाय कोल्डस्टोरेज

श्री सिन्हा से कहा कि रेलवे के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को वास्तव में पूरे देश में उत्तम प्रदेश बनाने के लिए 5000 करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है. बलिया रेलवे स्टेशन की चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि वहां निकट भविष्य में यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधायें मिलने का लक्ष्य हमने रखा है. सुरेमनपुर स्टेशन पर भी उपरगामी पुल तथा यात्री विश्रामालय कार्य  प्रगति पर है. कहा कि 1947 से 2014 तक रेलवे के क्षेत्र में जितना कार्य नहीं हुआ, उसे हमारी सरकार ने दो वर्ष मे करने का काम किया है. संचार के क्षेत्र में भी बलिया नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों अधिक तक सुविधायें देने का कार्य हो रहा है, जिसके लिए 13 थ्री जी वीटीएस शहर में तथा 12 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित करने का लक्ष्य है,

उन्होंने सांसद भरत सिंह व हरिनारायण राजभर व विधायक उपेन्द्र  तिवारी को आश्वासन दिया कि जो भी मांगे या सुझाव आप लोगो ने मेरे समक्ष रखी है, सभी को निकट भविष्य में पूरा करने का  प्रयास किया जायेगा. समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद भरत सिंह, हरिनारायन राजभर  तथा विधायक उपेन्द्र तिवारी ने विकासपरक रेल परियोजनाओ के लिये माननीय रेल राज्यमंत्री एवं  संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया तथा रेल सम्बन्धी जन आकांक्षाओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया.

समारोह में सांसद (लोकसभा) भरत सिंह, हरिनारायन राजभर, विधायक उपेन्द्र तिवारी, जनप्रतिनिधि गण, पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक एलएल वर्मा, प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबन्धक,  वाराणसी सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी.

 

Related

Tags: फेफना भरत सिंह मंत्री मनोज सिन्हा रेल विधायक सांसद

Post navigation

Previous: अब शहीद स्मारक मार्ग के लिए आन्दोलन की तैयारी
Next: रेल राज्यमंत्री को फेफना विधायक ने थमाई फेहरिस्त

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.